Karwa Chauth Relationship Tips: क्या कम हो रहा है आपके रिश्ते में रोमांस? इस करव...

karwa-chauth-romance-tips-for-relationship

Karwa Chauth Relationship Tips: क्या कम हो रहा है आपके रिश्ते में रोमांस? इस करवाचौथ अपनाएं ये टिप्स...

karwa chauth relationship tips क्या कम हो रहा है आपके रिश्ते में रोमांस इस करवाचौथ अपनाएं ये टिप्स

Karwa Chauth Relationship Tips: करवा चौथ का पर्व भारत में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। शादी के शुरुआती वर्षों में कपल्स इस व्रत को बेहद उत्साह से मनाते हैं। लेकिन उम्र बढ़ते और जिम्मेदारियों के बोझ के साथ यह उत्साह धीरे- धीरे कम हो जाता है। खासकर 40 की उम्र के बाद, जब जीवन स्थिर हो चुका होता है, तब पति- पत्नी अक्सर खुद को रिश्ते में सामान्य दिनचर्या तक सीमित पाते हैं। ऐसे में करवा चौथ उनके रिश्ते में फिर से नई ऊर्जा और रोमांस भरने का अवसर देता है। Read More: Mouthwash Benefits and Risks: जानिए माउथवॉश के फायदे और रोजाना इस्तेमाल के नुकसान!

40 के बाद क्यों खास है करवा चौथ?

40 की उम्र के बाद रिश्ते में स्थिरता आती है, लेकिन अक्सर प्यार दर्शना कम हो जाता है। इस उम्र में कपल्स एक-दूसरे की गहरी समझ और जिम्मेदारियों से बंधे होते हैं। ऐसे में करवा चौथ सिर्फ व्रत और परंपरा नहीं रहता, बल्कि यह रिश्ते को फिर से ताजगी देने और यादगार पलों को संजोने का बेहतरीन अवसर बन जाता है।

कैसे करें 40 के बाद करवाचौथ को खास?

एक - दूसरे के साथ शेयर करें फीलिंग्स..

अक्सर लंबे समय तक साथ रहने के बाद कपल्स एक-दूसरे से अपनी भावनाएं व्यक्त करना कम कर देते हैं। करवा चौथ पर अपने रिश्ते की खूबसूरत यात्रा को याद करें और साथी से खुलकर दिल की बातें शेयर करें। “आई लव यू” जैसे छोटे शब्द भी रिश्ते में मजबूती ला सकते हैं।

रोमांटिक सरप्राइज करें प्लान...

अपने जीवनसाथी को छोटे-छोटे गिफ्ट या प्यार भरे नोट देकर स्पेशल महसूस कराएं। चाहे वह फूलों का गुलदस्ता हो या पार्टनर की पसंदीदा डिश, करवा चौथ पर ऐसा सरप्राइज आपके रिश्ते में फिर से ताजगी भर सकता है।

साथ में करें पूजा...

नवविवाहितों की तरह पति-पत्नी साथ बैठकर करवा चौथ की पूजा करें। पूजा के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामना, वचन दोहराना और एक-दूसरे की आंखों में देखना रिश्ते में गहराई और सकारात्मकता लाता है।

फोटो और यादें बनाएं...

इस खास दिन को तस्वीरों में कैद करें। साथ में सेल्फी लें, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप स्टेटस पर फोटो-वीडियो शेयर करें। यह न सिर्फ रिश्ते को मजबूत बनाएगा बल्कि आने वाले सालों के लिए खूबसूरत यादें भी देगा।

अच्छे से हों तैयार...

सजना-संवरना सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है। 40 के बाद भी पति-पत्नी करवा चौथ पर सेम कलर की ड्रेस पहने। एक आदर्श कपल की तरह दिखाई देंगे। यह छोटा बदलाव रिश्ते में उत्साह और आकर्षण बढ़ा सकता है।

एक साथ बिताएं समय...

इस दिन अपने पार्टनर के लिए तोहफे लाएं, छोटा तोहफा जैसे गजरा भी आपके पार्टनर को खुश कर देगा, साथ ही पूजा करने के बाद पार्टनर के साथ पसंदीदा फिल्म देखें, बाहर डिनर पर जाएं या घर पर कैंडल लाइट डिनर प्लान करें। ऐसे छोटे पल रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।

पुराने पलों को याद करें...

करवा चौथ के दिन बैठकर शादी और जीवन के पुराने पलों को याद करना भी रिश्ते में मिठास भर सकता है। उन दिनों की बातें करें जब रिश्ता नया था और छोटी-छोटी चीजें बड़ी खुशी देती थीं।

सिर्फ परंपरा नहीं, रिश्ते को नया जीवन...

करवा चौथ सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते को फिर से ताजगी देने का अवसर है। 40 की उम्र के बाद जब रिश्ते जिम्मेदारियों के बोझ से दबे होते हैं, तो यह त्योहार उन्हें फिर से युवा बना सकता है। इस करवाचौथ पर यदि आप इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाते हैं तो आपका रिश्ता और भी मजबूत और खास बन जाएगा। रोमांस और अपनापन फिर से लौट आएगा और आप महसूस करेंगे कि उम्र चाहे कोई भी हो, प्यार और साथ का जादू हमेशा बना रहता है।

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।