जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30°C पार

jammu-kashmir-ladakh-himachal-weather-alert-rajasthan-30-degree

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30°C पार

जम्मू-कश्मीर लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30°c पार

rain and snowfall alert: हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए तेज हवाओं और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

rain and snowfall alert: पहाड़ी इलाकों में तापमान बेहद कम

उत्तराखंड के सात शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान माइनस 24°C दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी पारा 0°C से कम रहा। उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज से तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

rain and snowfall alert: राजस्थान में दिन गर्म, लेकिन रात ठंडी

राजस्थान में सर्दी अब धीरे-धीरे कम हो रही है। सोमवार को पाली सबसे ठंडा रहा, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर समेत आठ शहरों में पारा 30°C के पार चला गया। बीकानेर, जालौर और अन्य मैदानी शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से 2-5°C ऊपर दर्ज किया गया।

बिहार में कोहरा और विजिबिलिटी संकट

बिहार के मधेपुरा, मधुबनी और सुपौल में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी लगभग जीरो है। दरभंगा में कोहरे के कारण एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हुए। मौसम विभाग ने 15 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन ठंड कम, तापमान बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तेज ठंड नहीं रहेगी। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है। हालांकि बर्फ पिघलने के बाद ठंडी हवाओं से सर्दी फिर से बढ़ सकती है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।