Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!

jacqueline-fernandez-200-crore-money-laundering-case-supreme-court

Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!

jacqueline money laundering case जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Jacqueline Money laundering Case: ठग सुकेश केस में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वहा याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने मामले को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि आरोप फिलहल बरकरार रहेंगे और सही समय पर वह दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं। Read More: अक्षय कुमार पर पैसों के लिए ज्यादा फिल्में करने का आरोप,अभिनेता का बेबाक जवाब

जस्टिस दत्ता का बयान...

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने कहा कि - "तक कुछ साबित नहीं हुआ है, लेकिन ट्रायल से पहले आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता। जस्टिस दत्ता ने कहा, “अगर कोई दोस्त दूसरे को तोहफे देता है और बाद में पता चलता है कि वह अपराध में शामिल है, तो मामला जटिल हो जाता है। यह महज अनजाने में मिले तोहफों का मामला नहीं है।”

हाई कोर्ट भी कर चुका है याचिका खारिज...

जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख तब किया जब दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 जुलाई को उनकी इसी तरह की याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने भी कहा था कि एक्ट्रेस ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल कोर्ट ही कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?

जैकलीन फर्नांडिस का नाम उस समय चर्चा में आया जब ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी नजदीकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सुकेश फिलहाल 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश ने खुद को बिजनेसमैन बताकर जैकलीन से रिश्ता रखा और उन्हें कई महंगे तोहफे दिए। जैकलीन ने पुलिस को बयान दिया था कि उन्हें नहीं पता था कि सुकेश एक ठग है। हालांकि, सुकेश अक्सर जेल से भी उन्हें चिट्ठियां लिखता और गिफ्ट भेजने का दावा करता रहता है।

ED और पुलिस की जांच....

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया है। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक एक्सटॉर्शन केस में उन्हें गवाह बताया गया है।

जैकलीन पर क्या हैं आरोप?

ED के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। उन्हें दिए गए तोहफों में शामिल हैं: 1. महंगी ज्वैलरी और चार पर्शियन बिल्लियां 2. 57 लाख रुपए का घोड़ा 3. बहरीन में रह रहे जैकलीन के माता-पिता के लिए 1.89 करोड़ रुपए की दो गाड़ियां (पोर्श और मसेराटी) 4. जैकलीन के भाई को एक SUV 5. जैकलीन की बहन को सवा करोड़ की BMW कार

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।