sbs phase 3 india: अब किसी ब्लाइंड स्पॉट में नहीं छिप सकेगा दुश्मन, ISRO के 52 ए...

isro-52-military-surveillance-satellites-sbs-phase-3-india

sbs phase 3 india: अब किसी ब्लाइंड स्पॉट में नहीं छिप सकेगा दुश्मन, ISRO के 52 एडवांस्ड सैटेलाइट बदल देंगे भारत की निगरानी ताकत

sbs phase 3 india अब किसी ब्लाइंड स्पॉट में नहीं छिप सकेगा दुश्मन isro के 52 एडवांस्ड सैटेलाइट बदल देंगे भारत की निगरानी ताकत

sbs phase 3 india: भारत अब अंतरिक्ष से अपनी सीमाओं पर ऐसी नजर रखने जा रहा है, जहां दुश्मन के लिए छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी। सरकार की योजना है कि 2029 तक 52 एडवांस्ड सैन्य निगरानी उपग्रह लॉन्च किए जाएं, जो जमीन, समुद्र और हवा, तीनों मोर्चों पर 24x7 निगरानी करेंगे यह पूरा प्रोजेक्ट स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फेज-III (SBS-3) के तहत चल रहा है और इसकी कुल लागत करीब 26,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पहला सैटेलाइट अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकता है।

क्या है SBS-3 प्रोजेक्ट

SBS-3 भारत का अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अंतरिक्ष निगरानी कार्यक्रम है। इसका मकसद है, अंतरिक्ष से रियल टाइम और हाई-रिज़ॉल्यूशन इंटेलिजेंस उपलब्ध कराना, वो भी बिना मौसम या समय की परवाह किए। इन उपग्रहों में लगाए जाएंगे,

कौन-कौन से एडवांस्ड सेंसर होंगे

  • इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल कैमरे – दिन में बेहद साफ तस्वीरों के लिए

  • सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) – बादल, बारिश और खराब मौसम में भी निगरानी

  • इन्फ्रारेड सेंसर – रात में भी हीट सिग्नेचर पकड़ने की क्षमता

मतलब साफ है, अब अंधेरा हो या घना बादल, दुश्मन की हलचल छिप नहीं पाएगी।

ब्लाइंड स्पॉट की कमजोरी कैसे सामने आई

पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को यह अहसास हुआ कि मौजूदा उपग्रह प्रणाली में कुछ सीमाएं हैं। खासकर रात के समय और खराब मौसम में कई इलाके ब्लाइंड स्पॉट बन जाते थे। इसी अनुभव के बाद तय किया गया कि

  • उपग्रहों का रिविजिट टाइम कम किया जाए,

  • और एक ही इलाके पर बार-बार नजर रखी जाए।

SBS-3 इसी कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

AI करेगा खतरे की पहचान

इन नए सैन्य उपग्रहों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल होगा। AI की मदद से,

  • संदिग्ध गतिविधियों को खुद पहचानना

  • जरूरी तस्वीरें और डेटा पहले भेजना

  • ग्राउंड स्टेशन पर निर्भरता कम करना

जैसे फीचर शामिल किए जा रहे हैं। इससे सेना को तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।