फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान

india-pakistan-t20-world-cup-schedule-announcement

फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान

फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान t20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का जल्द होगा ऐलान

T20 World Cup 2026 Schedule: 2026 के फरवरी महीने में ICC टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका दोनों मिलकर करेंगे।वर्ल्ड कप के शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

किस टीम को किस ग्रुप में मिलेगी जगह?

ICC की तरफ से इस टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर तेजी भी देखने को मिल रही है, इसमें इस बार भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी जिनका फैसला भी हो चुका है, ऐसे में सभी की नजरें अब ग्रुप को लेकर टिकी हुई हैं। किस टीम को किस ग्रुप में जगह मिलेगी। वहीं ऐसी उम्मीद भी लगाई जा रही है कि भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। [caption id="attachment_118481" align="alignnone" width="579"]Ind vs Pak Ind vs Pak[/caption]

T20 World Cup 2026 Schedule: जल्द होगा ऐलान

ICC 25 नवंबर को मुंबई में ग्रुप और शेड्यूल का ऐलान कर सकती है। वहीं भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, दोनों टीमों के साथ बाकी की तीन टीमों में USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम को जगह मिल सकती है। इसके अलावा श्रीलंकाई टीम के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीम को जगह मिल सकती है, इसी वजह से इसे ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है। 

4 ग्रुप में डिवाइड होंगी 20 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5-5 टीमों के कुल 4 ग्रुप बनेंगे जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज को भी एक ही ग्रुप में जगह मिल सकती है, जिसमें उसके साथ 3 और टीमें बांग्लादेश, नेपाल और इटली होगी। इसके अलावा लास्ट और चौथे ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड के साथ अफगानिस्तान, UAE और कनाडा की टीम को जगह मिल सकती है। Read More: ENG vs AUS Ashes Series 2025: पर्थ स्टेडियम में 5 सीरीज का पहला मैच शुरु, बैटिंग कर रही इंग्लिश टीम!

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत-पाक आमने सामने

T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो सकती है, और फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जा सकता है। सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू भारत-पाकिस्तान की स्थिति को लेकर डिसाइड होगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होगा। और अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेती है तो मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। ICC या BCCI की ओर से शेड्यूल पर अबतक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।