IND W vs SL W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत और श्रीलंका का आमना - सामना!

ind-w-vs-sl-w-womens-world-cup-2025-first-match

IND W vs SL W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत और श्रीलंका का आमना - सामना!

ind w vs sl w world cup विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत और श्रीलंका का आमना - सामना

IND W vs SL W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर यानी की आज से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3 बज से शुरु हो जाएगा। Read More: बिना ट्रॉफी टीम इंडिया ने मनाया जश्न…ट्रॉफी लेकर भागे नकवी की होगी शिकायत, देखे जीत और पाकिस्तान की ट्रोलिंग की तस्वीरें

दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में हेड टू हेड...

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई विमेंस क्रिकेट टीम दोनों ने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 31 मैच भारत के नाम है तो वहीं श्रीलंकाई टीम महज 3 मैच ही जीत सकी है। एक मौच बेनतिजन रहा। बता दें, दोनों टीमों में से अब तक कोई भी टीम विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम तो इस टूर्नामेंट के फाइनल में 2 बार पहुंची है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। वहीं श्रीलंका आज तक फाइनल में भी नहीं पहुंची।

स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर...

भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शानदार फॉर्म के चलते आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। 29 वर्षीय मंधाना ने 2025 में अब तक 14 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका इस साल का औसत 62 का रहा है। आज होने वाले मुकाबले में भी सभी की निगाहें उन पर टिकी होंगी। [caption id="attachment_88685" align="alignnone" width="300"]Smriti ICC ODI NO.1 Batter  [/caption]

स्नेह राणा की गेंदबाजी से बढ़ी उम्मीदें...

बॉलिंग में स्नेह राणा ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। वे 2025 में भारतीय टीम की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही हैं।

हर्षिता समरविक्रमा श्रीलंका की स्टार बैटर...

श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े, जिनमें से सबसे बड़ी पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 77 रन की रही। इस पारी से श्रीलंका को अहम जीत मिली थी। वहीं, गेंदबाजी में देवमी विहंगा टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज रही हैं।

बरसापारा में पहली बार होगा विमेंस वनडे़...

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। शुरुआत में बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन बाद में पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को मदद मिलती है। डे-नाइट मैचों में ओस का असर रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम अक्सर गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां अब तक 2 मेंस वनडे खेले गए हैं, जबकि विमेंस वनडे पहली बार होगा।

ओपनिंग सेरेमनी में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि...

भारत-श्रीलंका मैच से पहले 30 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इसमें दिवंगत असमिया गायक जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट दिया जाएगा, जिनका 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। श्रेया घोषाल समेत कई कलाकार उनकी याद में परफॉर्मेंस देंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।