Housefull 5: जैकलीन, नरगिस और सोनम ने किया धमाकेदार डांस

housefull-5-actresses-dance-on-trending-instagram-reel

Housefull 5: जैकलीन, नरगिस और सोनम ने किया धमाकेदार डांस

housefull 5 जैकलीन नरगिस और सोनम ने किया धमाकेदार डांस

हिट फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'हाउसफुल' के अगले पार्ट हाउसफुल 5 का इंतजार दर्शकों के बीच बढ़ता जा रहा है, लेकिन इससे पहले फिल्म की तीन प्रमुख अभिनेत्रियाँ - जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा - सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार डांस वीडियो के साथ वायरल हो गई हैं।

सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जैकलीन और नरगिस के साथ पंजाबी गाना ‘काली एक्टिवा’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस वीडियो में तीनों हसीनाओं का पंजाबी लुक देखने को मिल रहा है और वे वैनिटी वैन में अपने ठुमकों से मस्ती कर रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DD2LiontdPt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो के कैप्शन में सोनम ने लिखा, "देर आए, दुरुस्त आए" और इस पोस्ट में उन्होंने जैकलीन और नरगिस को टैग किया। इस वीडियो में इन तीनों ने एक-दूसरे के साथ फिल्म हाउसफुल 5 के सेट पर रील बनाई, जिसे फैंस और सेलेब्स दोनों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। फिल्म की एक और एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओए होए क्या कहने त्वाडे," और तीनों को टैग करते हुए लिखा, "चक ते फट्टे नाप दी किल्ली, अब पता चला ब्रेक विच तुस्सी क्यों नहीं मिली। छा गए तुस्सी।"

हाउसफुल 5 की यह वायरल वीडियो दर्शकों में खुशी का कारण बनी है, और फिल्म की रिलीज की तारीख का इंतजार भी अब और बढ़ गया है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, कीर्ति सेनन, जैकलीन फर्नाडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी सहित कई अन्य बड़े कलाकार नजर आएंगे।

Mumbai : 4-Year-Old Boy Killed in Hit-and-Run by Speeding Car

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।