Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच...

hockey-asia-cup-2025-india-vs-kazakhstan-15-0-sukhjeet-player-of-the-match

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच...

hockey asia cup 2025 भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच

महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की: पुरुषों से भी ज्यादा

हैट्रिक हीरो: अभिषेक, जुगराज और सुखजीत...

भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया। टीम के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे। वहीं जुगराज और सुखजीत ने हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल करके स्कोर बोर्ड को लगातार बढ़ाया। सुखजीत के बेहतरीन खेल को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

सुपर-4 में पहले ही बनाई जगह...

भारत ने रविवार को जापान को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम ने चीन को मात दी थी। पूल-ए से भारत और चीन सुपर-4 में पहुंचे, जबकि पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने क्वालिफाई किया। कजाकिस्तान टीम इस बार दूसरी बार एशिया कप खेल रही थी, लेकिन अनुभवहीनता के चलते टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा। पूरे टूर्नामेंट में टीम केवल 1 गोल ही कर सकी।

भारतीय टीम की स्टार्टिंग-11

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत ने मजबूत संयोजन के साथ मैदान में कदम रखा। भारत की स्टार्टिंग-11: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह। सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान की टीम..

स्टार्टिंग-11: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत। सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

भारत की नजर खिताब पर...

भारतीय हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में जिस आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया है, उसने खिताब की उम्मीदों को और मजबूत किया है। सुपर-4 में पहुंचने के बाद अब टीम की नजर सीधे फाइनल पर है।  

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।