Firozabad Murdered News: प्रेमी के साथ मिलकर पति का काटा गला, आरोपी गिरफ्तार!

firozabad-murdered-news

Firozabad Murdered News: प्रेमी के साथ मिलकर पति का काटा गला, आरोपी गिरफ्तार!

firozabad murdered news प्रेमी के साथ मिलकर पति का काटा गला आरोपी गिरफ्तार

Firozabad Murdered News: फिरोजाबाद एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, वहां एक सिर कटी लाश मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेकिन जब खुलासा हुआ सब हैरान हो गएं। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा हुआ, बताया गया की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी प्रेमी को गोली लगी। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी ने किया जुर्म कबूल

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी के प्रेमी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, मृतक की हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने ही की थी। वह हमारे रिश्ते के बीच आ रहा था। इसलिए उसका गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसका सिर बोरवेल में फेंक दिया वहीं उसका धड़ ट्यूबवेल की कोठरी में छुपा दिया।

11 जनवरी को की थी हत्या

यह मामला 11 जनवरी 2026 का है, जब लोग सुबह लोग खेत गए तो उन्हें ट्यूबवेल की कोठरी में एक युवक का सिर कटा शव नजर आया। इसकी सूचना पर थाना नारखी पुलिस को दी गई मौके पर उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची। कुछ देर बाद शव की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई, जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, सौरभ तीन दिन से गायब था, परिजन उसकी तलास के लिए इधर -उधर भटक रहे थे।

मुठभेड़ में युवक को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी सूरज के पैर में गोली लग गई, उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के आरोपी सूरज गिरफ्तार किया और उसके साथी सलमान के पास से हत्या में उपयोग की गई छुरी, मृतक सौरभ का मोबाइल, मोटरसाइकिल और दो तमंचे 315 बोर और जिंदा कारतूस/खोखा बरामद किया गया।  

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।