सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला: Video Viral, भड़के ग्रामीण

dewas-teacher-obscene-act-classroom

सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला: Video Viral, भड़के ग्रामीण

सरकारी स्कूल में टीचर की बाहों में महिला video viral भड़के ग्रामीण

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर संकुल के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह क्लासरूम के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। यह मामला ग्राम पंचायत बिसाली के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय, झिरी मोहल्ला का है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। वहीं शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। [caption id="attachment_108915" align="alignnone" width="544"]टीचर की बाहों में महिला टीचर की बाहों में महिला[/caption]

छात्रों ने चुपके से बनाया वीडियो

घटना के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। उसी दौरान कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल फोन से चुपके से वीडियो बना लिया। इस वीडियो में शिक्षक विक्रम कदम को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कक्षा के भीतर देखा जा सकता है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्कूल स्टाफ और शिक्षा विभाग में हलचल मच गई। बच्चों के अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। [caption id="attachment_108916" align="alignnone" width="485"]विक्रम कदम, शिक्षक विक्रम कदम, शिक्षक[/caption]

शिकायतों और समझाइश का नहीं हुआ असर

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विक्रम कदम की गतिविधियों को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। स्कूल में अनुशासनहीनता और बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को अवगत कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में दी गई समझाइश और शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ। शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बच्चों के सामने ही ऐसी घटनाएं घटित होने लगी हैं।

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर उदयनगर संकुल के बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ने मीडिया को बताया कि वीडियो की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।
अगर जांच में शिक्षक दोषी पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई अन्य शिक्षक इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

आरोपी शिक्षक ने लगाए फंसाने के आरोप

वहीं, आरोपी शिक्षक विक्रम कदम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और उसे बदनाम करने की साजिश के तहत बनाया गया है। शिक्षक ने स्थानीय थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिसमें उसने मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच साइबर सेल से कराई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। मैं एक जिम्मेदार शिक्षक हूं। कुछ लोग निजी रंजिश के कारण मुझे फंसा रहे हैं। वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, – विक्रम कदम

ग्रामीणों ने की तत्काल सस्पेंशन की मांग

Teacher Caught in Obscene Act in Dewas: ग्रामीणों और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि शिक्षक विक्रम कदम को तत्काल सस्पेंड किया जाए। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में शिक्षा के प्रति लोगों की आस्था को कमजोर करती हैं और बच्चों के मानसिक विकास पर भी विपरीत असर डालती हैं।

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।