65 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज, मोहाली में बोले भगवंत मान और केजरीवाल

cm-bhagwant-mann

65 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज, मोहाली में बोले भगवंत मान और केजरीवाल

65 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज मोहाली में बोले भगवंत मान और केजरीवाल

Cm Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को 10 लाख रुपये तक इलाज का तोहफा दिया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब में की मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत की. [caption id="attachment_129976" align="alignnone" width="300"]kejriwal and mann kejriwal and mann[/caption]

10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा.

बता दें की इसमें पंजाब के 65 लाख परिवारों को बिना शर्त और बिना भेदभाव के 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को मुफ्त इलाज की दी गई गारंटी भी पूरी हो गई.

'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ कर दिया

Cm Bhagwant Mann: और अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा. मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ कर दिया. इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन शानदार और महंगे अस्पतालों में अमीर इलाज कराते हैं, अब वहां गरीब भी इलाज करा सकेगा.

विपक्ष पर केजरीवाल का हमला

केजरीवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि.. इनके सीएम अपने परिवार के साथ स्विट्ज़रलैंड घूमने में व्यस्त हैं। एक तरफ़ ये लोग छुट्टियां मना रहे हैं, दूसरी तरफ आप के मुख्यमंत्री जनता के लिए हेल्थ कार्ड बना रहे हैं.

पूरे देश के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक अवसर

मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन केवल पंजाब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक अवसर है.

Cm Bhagwant Mann: पंजाब का यह वक्त सुनहरा

अरविंद केजरीवाल ने कहा पिछले चार साल से पंजाब में जो दौर चल रहा है, यह दौर पंजाब और देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा.. जिसमें एक गारंटी सेहत की होती थी कि पंजाब के हर व्यक्ति और हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छी सेहत का इंतजाम करेंगे..

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।