बजट सत्र की तैयारियों में जुटी साय सरकार: मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

chhattisgarh-budget-session-2026-preparations

बजट सत्र की तैयारियों में जुटी साय सरकार: मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

बजट सत्र की तैयारियों में जुटी साय सरकार मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा 

chhattisgarh budget session 2026: छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीसरे बजट सत्र की तैयारियां पूरी तेजी से चल रही हैं. सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में सरकार ने विकास और जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है. इसी मकसद से वित्त विभाग ने मंत्री स्तरीय बैठकों का एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा. जिसमे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा होगी, जहां वे अपने-अपने विभागों के बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे और समीक्षा की जाएगी।

chhattisgarh budget session 2026: आज का शेड्यूल

आबकारी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन अपने विभाग के नए प्रस्ताव रखेंगे. इसके बाद स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे. पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल और 3 बजे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और एससी कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत विभागीय योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

chhattisgarh budget session 2026: 7 जनवरी की बैठक

दूसरे दिन सुबह 11 बजे वन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, 12 बजे राजस्व, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, और दोपहर 2:30 बजे अजाक कल्याण, कृषि तथा मछली-पशुधन पालन मंत्री रामविचार नेताम विभागीय प्रस्ताव रखेंगे। शाम 4 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्त विभाग के प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेंगे।

8 और 9 जनवरी की बैठकें

8 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण और नगरीय प्रशासन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी. वहीं, दोपहर 2:30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभागों के प्रस्ताव पेश होंगे. 9 जनवरी को महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दोपहर 12 बजे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दोपहर 2 बजे गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आईटी विभागों के बजट प्रस्तावों पर विचार करेंगे.  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।