Chhattisgarh Rajyotsav: ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़, अरुण साव

chhattisgarh-is-ready-to-fly-high-arun-saw

Chhattisgarh Rajyotsav: ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़, अरुण साव

chhattisgarh rajyotsav ऊंची उड़ान के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ अरुण साव

बस्तर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ अब ऊंची उड़ान के लिए तैयार है”। राज्य ने पिछले 25 वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है- शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, आधारभूत संरचना और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिली नई गति

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की गति बढ़ाई है। दुर्गम इलाकों में अब सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा बलों के प्रयासों और सरकार की विकास नीति के कारण नक्सलियों के कब्जे वाले इलाकों में अब बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।”

‘आमचो बस्तर हाट’ और ‘कलागुड़ी कैटलॉग’ का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान ‘आमचो बस्तर हाट कियोस्क’ का उद्घाटन किया गया और ‘कलागुड़ी कैटलॉग’ का विमोचन भी किया गया।उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बस्तर आज कला, संस्कृति, सभ्यता और पर्यटन के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है।

अटल जी को दी श्रद्धांजलि

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “अटल जी ने जिस सपने के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, आज वह सपना साकार हो रहा है। राज्य ने 25 वर्षों में विकास की गंगा बहा दी है।”

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, और नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन ने भी राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम में कलेक्टर हरिस एस, सीईओ प्रतीक जैन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।