Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?

boiling-vs-steaming-vegetables-health-benefits

Benefits of Steaming Vegetables: सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी?

benefits of steaming vegetables सब्जियों को उबालना या भाप में पकाना – कौन-सा है ज्यादा हेल्दी

Benefits of Steaming Vegetables: क्या आप जानते हैं कि सब्जियों किस तरह पकाएं जिससे उसका पोषक तत्व नस्ट न हो बल्कि बरकरार रहें। अक्सर लोग सोचते हैं कि उबालने से सब्जियां हेल्दी बनती हैं, लेकिन वैज्ञानिक रिसर्च कहती है कि सब्जियों को भाप में पकाना यानी स्टीमिंग, उबालने की तुलना में कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे? Read More: Winter Detox Drinks: सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से करें, स्किन रहेगी ग्लोइंग और नेचुरल…

सब्जियां पकाने का सही तरीका क्यों है जरुरी?

आप चाहे किसनी भी ताजी और रंगीन सब्जियां खरीदें, लेकिन अगर उन्हें गलत तरीके से पकाया जाए, तो उनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नष्ट हो सकते हैं। किचन में एक छोटी सी गलती - जैसे सब्जियों को ज्यादा देर तक उबालना और उसका उबला पानी फेंक देना- आपके शरीर से कई जरुरी पोषक तत्वों को छीन सकताहै।

उबालने से क्या होता है नुकसान?

उबालना आसान और जल्दी होने वाला तरीका है, लेकिन यह सब्जियों के पोषण के लिए हानिकारक हो सकता है।

विटामिन्स का नुकसान...

सब्जियों में मौजूद विटामिन C और B-कॉम्प्लेक्स पानी में घुलनशील होते हैं। जब आप सब्जियों को उबालते हैं, तो ये विटामिन पानी में घुल जाते हैं और जब वह पानी फेंक दिया जाता है, तो असली पोषण भी चला जाता है।

स्वाद और रंग फीका पड़ना..

उबालने से सब्जियां नरम और चिपचिपी हो जाती हैं। उनका नेचुरल रंग फीका पड़ जाता है और स्वाद भी कम हो जाता है।

ज्यादा देर तक पकाना...

कई लोग सब्जियों को तब तक उबालते हैं जब तक वे पूरी तरह गल न जाएं। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और सब्जियां पोषणहीन रह जाती हैं।

भाप में पकाना क्यों है बेहतर विकल्प...

भाप में पकाने के दौरान सब्जियां सीधे पानी के संपर्क में नहीं आतीं। यह तरीका पोषण को सुरक्षित रखने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

पोषक तत्वों की सुरक्षा...

स्टीमिंग के दौरान सब्जियों के 90% तक विटामिन और मिनरल्स बरकरार रहते हैं। पानी में न डूबने की वजह से विटामिन C, फोलेट और B-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

रंग और स्वाद बना रहता है...

पालक, गाजर, ब्रोकली या फूलगोभी जैसी सब्जियां स्टीम करने पर अपना चमकीला रंग और कुरकुरापन बनाए रखती हैं। इससे भोजन देखने और खाने में दोनों में अच्छा लगता है।

कम तेल, ज्यादा हेल्थ..

स्टीमिंग में तेल की जरूरत नहीं होती। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन नियंत्रण में रहता है।

पेट के लिए हल्का और पचने में आसान..

भाप में पकी हुई सब्जियां पचाने में आसान होती हैं, जो डायबिटीज, हार्ट पेशेंट्स और वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद है।

स्टीमिंग और उबालना – क्या बेहतर?

1. भाप से पकाने से पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, वहीं उबालने से पानी में घलकर पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। 2. स्टीम करने से स्वाद और रंग बरकरार रहता है, वहीं उबालने से स्वाद और रंग दोनों फीके पड़ जाते हैं। 3. स्टीम करने से विटामिन्स का नुकसान कम होता है, वहीं उबालने में ज्यादा नुकसान हो जाता है।

कौन-सी सब्जियां स्टीम करना बेहतर है?

1. ब्रोकली: इसमें मौजूद सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट स्टीमिंग में सुरक्षित रहता है। 2. पालक: भाप में पकाने से विटामिन C और आयरन दोनों बरकरार रहते हैं। 3. गाजर: इसका रंग और स्वाद स्टीमिंग में निखर जाता है। 4. फूलगोभी और बीन्स: स्टीम करने से इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन K सुरक्षित रहते हैं।

स्टीमिंग करने के हेल्दी टिप्स...

1. स्टीमर का उपयोग करें: अगर स्टीमर न हो, तो छलनी को उबलते पानी वाले बर्तन पर रखकर सब्जियों को भाप में पकाएं। 2. कम समय में पकाएं: सब्जियों को ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे। 3. उबला पानी फेंकें नहीं: अगर उबालना पड़े तो उस पानी को सूप या ग्रेवी में इस्तेमाल करें। 4. धीमी आंच पर पकाएं: तेज आंच से विटामिन्स टूट सकते हैं, इसलिए हल्की आंच बेहतर है।  

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।