2027 से पहले BJP का मास्टरप्लान: फर्जी वोटर्स की खोज करेगी

bjp-voter-list-verification-fake-voters-2027-election-updates

2027 से पहले BJP का मास्टरप्लान: फर्जी वोटर्स की खोज करेगी

2027 से पहले bjp का मास्टरप्लान फर्जी वोटर्स की खोज करेगी

BJP घर-घर ढूंढेगी फर्जी वोटर, 2027 से पहले उठाया बड़ा कदम!

BJP organizational changes नाम था वोटर लिस्ट में... लेकिन वोट देने गए तो नाम ही नहीं! ऐसी शिकायतें अगर आपको 2024 के लोकसभा चुनाव में सुनाई दी हों, तो अब BJP उसे दोहराना नहीं चाहती। इस बार पार्टी ने ठान लिया है 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हर मतदाता की हकीकत को परखा जाएगा। पर सवाल उठता है क्या यह सिर्फ चुनावी रणनीति है या लोकतंत्र की सफाई अभियान?

बीजेपी का SIR मिशन: मतदाता सूची की गहराई में झांकने की कोशिश

SIR यानी Special Intensive Revision एक ऐसा अभियान जिसमें बूथ स्तर पर BJP कार्यकर्ता खुद मतदाता सूची लेकर लोगों के घर पहुंचेंगे। साल 2003 और 2024 की वोटर लिस्ट को मिलाया जाएगा, ताकि ये देखा जा सके:
  • कहीं एक व्यक्ति का नाम दो जगह तो नहीं?
  • कहीं कोई मृत व्यक्ति अब भी लिस्ट में तो नहीं?
  • कहीं घुसपैठियों के नाम तो नहीं जुड़ गए?
ये बातें सुनने में भले ही तकनीकी लगें, लेकिन असर सीधा पड़ता है आपकी वोट की ताकत पर।

2024 का सबक नाम था, वोट नहीं डाल सके

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में लाखों BJP समर्थकों का नाम लिस्ट से गायब था। कई बुजुर्ग वोट देने पहुंचे, लेकिन मायूस लौटे। “मैंने तो हर बार वोट दिया बेटा, पर इस बार नाम ही नहीं था…” ये दर्द झेल चुके मतदाता अब BJP की प्राथमिकता हैं। इसलिए 2027 में ऐसा दोबारा न हो, इसीलिए ये SIR प्लान लाया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी वोटर दो जगह न हो, लेकिन एक भी समर्थक छूटे भी नहीं।

क्या वाकई सिर्फ BJP का मिशन है?

नहीं। असल में, चुनाव आयोग खुद भी 2026 में SIR कराने की तैयारी में है। लेकिन BJP उससे पहले एक पैरेलल वेरिफिकेशन शुरू कर रही है, ताकि वक़्त रहते फर्जी नाम हटें और असली वोटर जुड़ें।  bjp president election 2025 date jp nadda rss update हालांकि, विपक्षी पार्टियों को इस पर शक है। समाजवादी पार्टी ने साफ कहा है अगर ये लोकतंत्र नहीं, ‘जुगाड़तंत्र’ बना, तो सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस भी यह जांच रही है कि कहीं किसी एक विचारधारा के वोटर्स को निशाना तो नहीं बनाया जा रहा।

क्या ये राजनीतिक चाल?

BJP का दावा है कि यह महज़ चुनावी रणनीति नहीं, वोटर अधिकारों की रक्षा है। पर सच ये भी है कि हर राजनीतिक दल इस लिस्ट पर नजर रख रहा है क्योंकि वोटर लिस्ट में एक नाम का फर्क, विधानसभा की सीट का फैसला कर सकता है। तो जब अगली बार कोई आपके दरवाज़े पर वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे, तो ज़रा ध्यान दीजिए आपका नाम सही है या नहीं? क्योंकि लोकतंत्र में आपका नाम ही आपकी आवाज़ है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।