CM नीतीश ने की बजट की तारीफ, बोले - विकास की गति को बढ़ाने का एक कदम

bihar-cm-nitish-kumar-praises-union-budget-2026-27-development-boost

CM नीतीश ने की बजट की तारीफ, बोले - विकास की गति को बढ़ाने का एक कदम

cm नीतीश ने की बजट की तारीफ बोले - विकास की गति को बढ़ाने का एक कदम

CM Nitish Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 रेश होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया। यह बजट प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

बजट में बिहार को फायदा

सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं मिलेगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को काफी फायदा मिलेगा साथ ही राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। CM नीतीश ने की बजट की तारीफ

 ‘बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य’

सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम नीतीश ने कहा - केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

CM Nitish Budget 2026: गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा

CM ने लिखा - इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।