Bigg Boss 19 Salman Security: सलमान खान की सुरक्षा और सख्त, सेट पर लाइव ऑडियंस की एंट्री बैन!

bigg-boss-19-salman-khan-security-ban-on-live-audience-entry

Bigg Boss 19 Salman Security: सलमान खान की सुरक्षा और सख्त, सेट पर लाइव ऑडियंस की एंट्री बैन!

bigg boss 19 salman security सलमान खान की सुरक्षा और सख्त सेट पर लाइव ऑडियंस की एंट्री बैन

‘Bigg Boss 19’ Salman Khan Fees: ‘बिग बॉस 19’ सीजन में सालमान की फीस जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

सलमान की मौजूदगी में ऑडियंस की इजाजत नहीं...

ऋषि नेगी ने साफ किया कि पिछले ढाई साल से सलमान खान की सुरक्षा को लगातार मजबूत किया गया है। जब सलमान शो में मौजूद रहते हैं, तब किसी भी लाइव ऑडियंस को एंट्री नहीं दी जाती। इसके अलावा शो से जुड़े हर व्यक्ति – चाहे वह स्थायी कर्मचारी हो, अस्थायी वर्कर हो या वेंडर – सभी का बैकग्राउंड चेक किया जाता है।

सुरक्षा के लिए सख्त प्रोटोकॉल...

मेकर्स के अनुसार, शो की पूरी टीम के लिए सख्त सुरक्षा नियम बनाए गए हैं और हर स्तर पर सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। उनका कहना है कि सलमान की मौजूदगी में किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

कुछ महिनों पहले मिली थी धमकी..

एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में वॉट्सऐप एक मैसेज किया जिसमें सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उस धमकी देने वाले शख्स का पता चल गया, और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आपको बता दे कि, ‘ जब मोबाइल ट्रैकिंग तो पता चला धमकी देने वाला व्यक्ति वडोदरा के वाघोदिया तालुका का निवासी है। और जब मुंबई पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर युवक के घर पर छापा मारा तो परिवार ने कहा कि उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।

14 अप्रैल 2024 में हुआ था हमला..

2024 में 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

सलमान को Y+ कैटेगरी की दी गई सुरक्षा..

साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। तब से उनके साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं और 1 या 2कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। एक्टर की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।