BHOPAL: पति-पत्नी के हत्यारों को दोहरी उम्रकैद, बेटी के सामने चाकू मारकर की थी हत्या

bhopal-double-murder

BHOPAL: पति-पत्नी के हत्यारों को दोहरी उम्रकैद, बेटी के सामने चाकू मारकर की थी हत्या

bhopal पति-पत्नी के हत्यारों को दोहरी उम्रकैद बेटी के सामने चाकू मारकर की थी हत्या

भोपाल में 2022 की डबल मर्डर केस का फैसला

bhopal double murder: राजधानी भोपाल में 18 जुलाई 2022 को हुई डबल मर्डर वारदात में अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश जयंत शर्मा की कोर्ट ने मुख्य आरोपी सुनील मालवीय और उसके साथी देवेंद्र मालवीय को दोहरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

bhopal double murder: पहले पति ने बेटी के सामने की थी हत्या

आरोपी सुनील मृतका रचना उर्फ अरुणा (22) का पहला पति था। घटना के दिन उसने अपनी 6 वर्षीय बेटी के सामने ही रचना और उसके दूसरे पति राजेंद्र सिंह की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।जानकारी के अनुसार, सुनील रचना पर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो उसने यह निर्मम वारदात को अंजाम दिया।

दो महीने पहले की थी दूसरी शादी

मृतक राजेंद्र सिंह के भाई रवि सिंह ने बताया कि राजेंद्र मंडीदीप में प्राइवेट जॉब करता था। करीब दो महीने पहले उसने विदिशा की रहने वाली रचना से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों हाल ही में भोपाल के अशोका गार्डन स्थित सेमरा इलाके में किराए के मकान में रहने आए थे।

पहले पति सुनील से भी थी रचना की शादी

शमशाबाद (विदिशा) निवासी सुनील मालवीय ने छह साल पहले रचना से नोटराइज मैरिज की थी। उस समय रचना गर्भवती थी। उनकी एक 6 साल की दिव्यांग बेटी और एक बेटा है।तीन महीने पहले रचना की मुलाकात मंडीदीप के राजेंद्र सिंह मालवीय से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। रचना अपनी बेटी को साथ लेकर भोपाल आ गई थी। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए  

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।