BAN vs PAK Asia Cup: आज होगा फैसला, भारत से फाइनल में किसका होगा सामना?

ban-vs-pak-asia-cup-final-2025

BAN vs PAK Asia Cup: आज होगा फैसला, भारत से फाइनल में किसका होगा सामना?

ban vs pak asia cup आज होगा फैसला भारत से फाइनल में किसका होगा सामना

IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया!

पहली बार पाकिस्तान और बांग्लादेश को होगा आमना सामना..

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह पहला मैच होगा। इसके पहले दोनों टीमें 3 मैचों की T20 सीरीज में आमने सामने आईं थी, जिसमें बांग्लादेश ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 25 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 20 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली तो वहीं बांग्लादेश महज 5 मैच में ही जीत दर्ज कर सका, इस रिकॉर्ड को देखें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों के टॉप स्कोरर

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 156 रन बनाए हैं और लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश की ओर से तोहिद ह्रदोय ने सबसे ज्यादा 127 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में पाकिस्तान के सईम अयूब और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान अपनी टीम के लिए अहम साबित हो रहे हैं।

कहां देख सकते हैं Live Streaming?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के इस अहम मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर होगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर भी आसानी से मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।

41 रन से बांग्लादेश को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में..

भारत ने बीते दिन बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सभी की निगाहें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं, क्योंकि इसी मैच से तय होगा कि फाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम से होगा।

कौन बनेगा भारत का फाइनल प्रतिद्वंद्वी?

भारत फाइनल में पहुंच चुका है और अब तय होना बाकी है कि उसका मुकाबला किससे होगा। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है तो क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने को मिलेगा, जो किसी सुपर संडे से कम नहीं होगा। वहीं अगर बांग्लादेश जीतता है, तो पहली बार एशिया कप टी-20 फाइनल में भारत-बांग्लादेश भिड़ंत देखने को मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में 33 लाख 92 हजार 695 लोगों के खाते में 203 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

राज्य

CM सम्राट ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्पी, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राज्य

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर ठगों और फर्जी नियामक संस्थाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

भारत में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

भारत में आज संविधान हत्या दिवस के रूप में दिन मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।

Vastu Tips: घर में  रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

सनातन

Vastu Tips: घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में श्रीमद् भगवद् गीता, चांदी का सिक्का, कौड़ियाँ, हल्दी की गांठ और गुलाब का पौधा रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।