पति को खिचड़ी नहीं पसंद..पत्नी ने सीने पर घोंपा चाकू

ballia-domestic-dispute-wife-stabs-husband-over-roti

पति को खिचड़ी नहीं पसंद..पत्नी ने सीने पर घोंपा चाकू

पति को खिचड़ी नहीं पसंदपत्नी ने सीने पर घोंपा चाकू

Ballia domestic dispute: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा में एक घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब रोटी बनाने की जिद के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। यह घटना रसड़ा के महावीर अखाड़ा मोहल्ले में हुई, जहां घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

खिचड़ी को लेकर झगड़ा

रसड़ा के महावीर अखाड़ा निवासी संजय कुमार और उनकी पत्नी लालबुची देवी के बीच पहले भी कई बार घरेलू विवाद हो चुके थे। इस बार विवाद की शुरुआत तब हुई, जब घर में आटा नहीं होने के कारण लालबुची ने अपने दो बेटियों और एक बेटे के लिए खिचड़ी बना दी। इसके बाद संजय कुमार कहीं से आटा लेकर आया और रोटी बनाने की जिद करने लगा। इस बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लालबुची ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से संजय के सीने पर प्रहार कर दिया। खून से लतपथ संजय को तुरंत मोहल्ले वालों ने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। [caption id="attachment_101140" align="alignnone" width="460"]संजय कुमार, घायल संजय कुमार, घायल[/caption]

Ballia domestic dispute: घरेलु विवाद में बहा खून

रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद संजय की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ में उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रसड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Read More: 13 साल की लड़की का अपहरण, तस्करी, जबरन शादी और बलात्कार…मिस्ड कॉल ने बचाई जिंदगी

संबंधित सामग्री

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

राज्य

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक सहायता में देरी और RDG बंद होने की चिंता जताई। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश के हित में सहयोग की अपील की।

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

खेल

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।