Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ACC चेयरमैन पर साधा निशाना, अब ICC करेगी सुनवाई?

asia-cup-trophy-controversy-2025-bcci-acc-chairman-icc-hearing

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ACC चेयरमैन पर साधा निशाना, अब ICC करेगी सुनवाई?

asia cup trophy controversy bcci ने acc चेयरमैन पर साधा निशाना अब icc करेगी सुनवाई

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को न तो बधाई और न ही ट्रॉफी सौंप पाए। इसके चलते BCCI ने ACC मीटिंग में कड़ा विरोध जताया। अब यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक ले जाया जाएगा। Read More: IND W vs SL W: वनडे वर्ल्डकप का शानदार आगाज, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

मीटिंग में गरमाया माहौल...

मंगलवार को दुबई में हुई ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने हिस्सा लिया। शुरुआत में ही जब नकवी ने भारत को जीत की बधाई देने से मना किया और मंगोलिया-नेपाल का जिक्र किया, तो आशीष शेलार भड़क गए और मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए। राजीव शुक्ला ने सवाल उठाया कि- 'जब यह ACC की ट्रॉफी है तो औपचारिक रूप से विजेता टीम को क्यों नहीं दी गई? इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनके हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि - “मैं तो स्टेज पर बिना वजह कार्टून की तरह खड़ा रह गया।”

BCCI का रुख...

BCCI का मानना है कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन क्रिकेट परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे लेकर राजनीतिक रवैया नहीं अपनाना चाहिए। BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही कह चुके हैं कि नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

क्या हुआ था फाइनल के बाद?

28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल देना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथों से अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहते हैं। भारतीय टीम ने प्रस्ताव रखा था कि ट्रॉफी किसी न्यूट्रल ACC प्रतिनिधि—जैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी या बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम—द्वारा दी जा सकती है, लेकिन नकवी ने इनकार कर दिया। नतीजतन, टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लिए ही भारत लौट गई। खिलाड़ियों ने होटल और ड्रेसिंग रूम में काल्पनिक ट्रॉफी व कॉफी मग उठाकर फैंस के साथ जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

आगे क्या?

ACC ने तय किया है कि भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के सदस्य मिलकर ट्रॉफी विवाद का हल निकालेंगे। वहीं BCCI अब इस मामले को आईसीसी के सामने भी रखने की तैयारी कर चुका है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।