Illegal Paddy Storage : अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

administration-on-alert-mode-regarding-illegal-paddy-storage

Illegal Paddy Storage : अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

illegal paddy storage  अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में

Illegal Paddy Storage : समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम ने विभिन्न गांवों में सघन जांच कर अवैध धान जब्त किया।

जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

सूत्रों के अनुसार बिचौलियों और अधिकारियों की मिलीभगत से हर साल 30 से 35 लाख मीट्रिक टन धान की फर्जी खरीदी की जाती है। यह सब पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान है। इससे सरकारी खजाने पर भार पड़ता है। बता दें कि पिछले 20 साल में प्रदेश धान खरीदी नौ गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2002-2003 में मात्र 18 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इसके बाद से लगातार संख्या में वृद्धि होती गई है। जबकि प्रदेश में खेती का रकबा कम ही हुआ है। READ MORE :छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

Illegal Paddy Storage : दो जगहों पर अवैध परिवहन पकड़ा

प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद अवैध परिवहन भी शुरू हो गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की चौकसी के चलते अब तक दो जिलों में अवैध परिवहन को पकड़ा गया है। बलरामपुर जिले में प्रशासन ने अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा। इसी तरह सुकमा में भी अवैध परिवहन करते ट्रक पकड़ा गया। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने कहा, कि उड़न दस्ता दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 6 प्रकरण दर्ज कर 218 क्विंटल धान जप्त किया गया है। आज की कार्रवाई में बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा से 22 क्विंटल, लोण्डी से 40 क्विंटल, पोण्डी से 99 क्विंटल, भेड़िया नवागांव से 32 क्विंटल तथा बेलमांड़ से 24 क्विंटल धान अवैध भंडारण की स्थिति में पकड़ा गया। जिला प्रशासन की यह सख्त और निरंतर निगरानी दर्शाती है कि अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।    

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।