RAIPUR : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

chhattisgarh-raipur-paddy-procurement

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

raipur  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार

Paddy procurement picks up pace in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है. धान खरीदी के 5वें दिन 19 नवंबर को किसानों से 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान की खरीदी की गई. धान उपार्जन का यह आंकड़ा बीते 4 दिनों में खरीदे गए धान की मात्रा के लगभग बराबर है. राज्य में 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है. इसके लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए है. बता दें कि राज्य के किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपए की बैंक गांरटी पहले से दे रखी है.

सीनियर अधिकारी निरीक्षण कर रहे

धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि राज्य और जिला स्तर के सीनियर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वही हड़ताल के बावजूद केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं जिससे किसान बिना रुकावट धान बेच सकें। read more :जल्लाद सौतेला बाप, ढाई-साल के मासूम की ली जान, बच्चे की मां से की थी लव-मैरिज

अवैध धान को किया जब्त

बाहरी धान की एंट्री रोकने और अवैध परिवहन की निगरानी के लिए चेकपोस्ट पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। राज्य भर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अब तक 373 मामलों में कार्रवाई करते हुए 25,567 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

टोकन तुंहर ऐप 

सरकार के अनुसार किसानों का मानना है कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर ऐप की ऑनलाईन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने और धान बेचने में आसान हो रही है. खरीफ विपणन सीजन 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य के 26.50 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है. पंजीकृत धान का रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर है.        

संबंधित सामग्री

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

राज्य

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

सनातन

25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...

Nirjala Ekadashi is considered one of the most sacred days in Hinduism, involving strict fasting and specific rituals to honor Lord Vishnu.

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।