NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड...

nz-vs-sa-womens-wc-2025-south-africa-beat-new-zealand-by-6-wickets

NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया...

nz vs sa womens wc 2025 ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

Bernard Julien Passed Away: 75 की उम्र में इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन!

साउथ अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी...

232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। कप्तान लौरा वॉलवार्ट 14 रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद ताजमिन ब्रिट्ज और सुने लुस ने पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर 170 गेंदों पर 159 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। NZ vs SA Womens WC 2025 ,

ब्रिट्ज और लुस ने दिलाई आसान जीत...

ब्रिट्ज ने 89 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। वहीं सुने लुस ने नाबाद 81 रन बनाए और अंत में 41वें ओवर में चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सोफी डिवाइन, जो अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही थीं, उन्होंने शानदार 85 रन (98 गेंद) बनाए। उनके अलावा ब्रूक हॉलिडे ने 45 रन जोड़े। वहीं न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स अपने 350वें इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गईं। साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

सोफी डिवाइन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां...

कप्तान डिवाइन ने टीम को संभालते हुए दो फिफ्टी पार्टनरशिप निभाईं। तीसरे विकेट के लिए जॉर्जिया प्लिमर के साथ 57 रन, और चौथे विकेट के लिए ब्रूक हॉलिडे के साथ 86 रन जोड़े। लेकिन जैसे ही हॉलिडे 45 रन पर आउट हुईं, टीम की पारी फिर से ढहने लगी। डिवाइन के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 231 रन पर सिमट गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

साउथ अफ्रीका

ताजमिन ब्रिट्ज, लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), सुने लुस, मारिजान कैप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।      

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।