उन्नाव रेप केस: उम्रकैद काट रहे पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत

unnao-rape-case-kuldeep-sengar-bail-delhi-high-court

उन्नाव रेप केस: उम्रकैद काट रहे पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत

उन्नाव रेप केस उम्रकैद काट रहे पूर्व bjp विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत

Unnao Rape Case: उन्नाव रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी सजा को अपील की सुनवाई पूरी होने तक सस्पेंड करते हुए जमानत दे दी है। यह फैसला उस मामले में आया है, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को “आखिरी सांस तक जेल” में रखने का आदेश दिया था। Read More:- इलॉन मस्क की दौलत: 4 दिन में इतना पैसा कि पाकिस्तान-श्रीलंका की GDP से ज्यादा

Unnao Rape Case: हाईकोर्ट का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने सेंगर की अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया । अदालत ने उन्हें 15 लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त रिहा करने को कहा है हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि यह राहत स्थायी नहीं, बल्कि अपील के निपटारे तक के लिए है।

जमानत के साथ सख्त शर्तें

हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर पर चार अहम शर्तें लगाई हैं पीड़िता से कम से कम 5 किलोमीटर की दूरी बनाए रखनी होगी. हर सोमवार स्थानीय पुलिस के सामने हाजिरी देनी होगी, अपना पासपोर्ट संबंधित प्राधिकरण के पास जमा कराना होगा. किसी भी शर्त के उल्लंघन पर जमानत तत्काल रद्द कर दी जाएगी इसके अलावा सेंगर को दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

2017 का मामला, जिसने देश को झकझोरा

उन्नाव रेप केस 2017 में सामने आया था जब एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथियों पर लगा . मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई।

ट्रायल कोर्ट का सख्त फैसला

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने 20 दिसंबर 2019 को सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा, मृत्यु तक जेल में रखने का आदेश दिया था,  25 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया था. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई और भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया ।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर किया था केस

यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। अगस्त 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस से जुड़े चार मामलों की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर कर दी थी शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया था कि मामले की दैनिक सुनवाई हो, 45 दिनों के भीतर ट्रायल पूरा किया जाए. दिसंबर 2019 में ट्रायल कोर्ट का फैसला आया, जिसे सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

पीड़िता की सुरक्षा पर भी दिए गए थे निर्देश

ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई को यह भी निर्देश दिए थे कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनकी पहचान और निवास स्थान बदलने की व्यवस्था की जाए. इन निर्देशों को मामले की गंभीरता को देखते हुए बेहद अहम माना गया था।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

खेल

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।