ओडिशा में तूफान ने मचाई तबाही, पूरी रात अटल टनल में फंसे रहे पर्यटक

tourists-stranded-atal-tunnel-storm-chaos-odisha

ओडिशा में तूफान ने मचाई तबाही, पूरी रात अटल टनल में फंसे रहे पर्यटक

ओडिशा में तूफान ने मचाई तबाही पूरी रात अटल टनल में फंसे रहे पर्यटक

Strom Odisha Atal Tunnel: मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्वोत्तर, दक्षिण के 25 राज्यों मेंआंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, UP, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40–50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। 

तूफान ने मचाई तबाही

इधर ओडिशा के मयूरभंज जिले में तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान का असर इतना तेज था कि एक ऑटो-रिक्शा हवा में उछलकर तालाब में जा गिरा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आंधी में 70 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

[caption id="attachment_141282" align="alignnone" width="1119"]मयूरभंज जिले में तूफान ने भारी तबाही मचाई। मयूरभंज जिले में तूफान ने भारी तबाही मचाई।[/caption]

2 लोगों की मौत

तूफान की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में नॉरवेस्टर (कालबैशाखी) तूफान से हुई घटना में जान गंवाने वाले 2 लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

4-4 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह मुआवजा सरकार की राहत योजना के तहत स्वीकृत किया गया है, क्योंकि खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान से इलाके में भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है। अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा गया है।

अटल टनल में फंसे पर्यटक

इधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से ट्रैफिक रोक दिया गया। टनल में करीब हजार गाड़ियां फंसी हुई थी।

[caption id="attachment_141283" align="alignnone" width="1131"]टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। टूरिस्ट पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे।[/caption]

Strom Odisha Atal Tunnel: ओले और बारिश 

इधर, सिक्किम के कई इलाकों में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से 1 महिला की मौत हो गई। 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मौसम गर्मी का असर रहेगा। तापमान 35°C से 40°C के बीच रह सकता है। रविवार को महाराष्ट्र का अमरावती देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां तापमान 40.6°C दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।