तरुण तेजपाल दोषी करार

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी करार दिया, ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलटते हुए।

By : नरेंद्र सिंह
2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के चर्चित रेप मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया। यह फैसला गोवा सरकार की उस अपील पर आया, जिसमें 2021 के बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई थी।

हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जमसंडेकर की डिवीजन बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए बरी करने के आदेश को रद्द कर दिया। राज्य सरकार की ओर से इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई थी, जिस पर अब हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला नवंबर 2013 का है। आरोप है कि गोवा में आयोजित थिंकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने अपनी जूनियर सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होने के बाद गोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में ट्रायल चला और 2021 में निचली अदालत ने तेजपाल को बरी कर दिया था।

राज्य सरकार ने फैसले को दी थी चुनौती

गोवा सरकार ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि निचली अदालत ने पीड़िता के व्यवहार का गलत आकलन किया। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि किसी यौन उत्पीड़न पीड़िता के व्यवहार का कोई तय मानक नहीं हो सकता और हर व्यक्ति की प्रतिक्रिया परिस्थितियों के अनुसार अलग होती है। ईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब सजा पर अगली कानूनी प्रक्रिया होगी। साथ ही, तरुण तेजपाल के पास इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का विकल्प भी उपलब्ध है

संबंधित सामग्री

फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं। सीएम ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया।

दिशा सालियान मौत केस में बॉम्बे HC की पुलिस जांच पर सख्त टिप्पणी, कहा- छह साल की जांच सब बेकार

दिशा सालियान मौत केस में बॉम्बे HC की पुलिस जांच पर सख्त टिप्पणी, कहा- छह साल की जांच सब बेकार

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच को 'निरर्थक' करार दिया, पुलिस की जांच की वैधता पर सवाल उठाए।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में अश्विन मुशरान की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे पिता-बेटे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद विवाद और बहस हुई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर