तमिलनाडु में NDA को बड़ा झटका: दिनाकरन की AMMK ने छोड़ दिया गठबंधन

tamilnadu-nda-alliance-break-ttv-dinakaran-ammk-bjp-aiadmk-election-2026

तमिलनाडु में NDA को बड़ा झटका: दिनाकरन की AMMK ने छोड़ दिया गठबंधन

तमिलनाडु में nda को बड़ा झटका दिनाकरन की ammk ने छोड़ दिया गठबंधन

दिनाकरन बोले 'विश्वासघाती बदलेंगे नहीं, इसलिए हमने अपना रास्ता चुना' चेन्नई: तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दिनाकरन ने कहा"विश्वासघाती बदलेंगे नहीं, इसलिए हमने अपना रास्ता चुना। tamilnadu nda alliance break ttv dinakaran ammk bjp aiadmk election 2026

दिनाकरन का आरोप: AIADMK ने हमें गठबंधन में शामिल होने से रोका

दिनाकरन ने मीडिया से कहा: "यह आंदोलन (AMMK) कुछ लोगों के विश्वासघात के खिलाफ शुरू किया गया था। हमें विश्वास था कि वे बदल जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।"

उन्होंने AIADMK पर आरोप लगाया: "AIADMK, खासकर पलानीस्वामी ने AMMK को गठबंधन में शामिल करने का विरोध किया। हमने अमित शाह से हस्तक्षेप की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

तमिलनाडु में NDA का भविष्य

दिनाकरन की AMMK दूसरी पार्टी है, जिसने NDA छोड़ दिया है। इससे पहले ओ पन्नीरसेल्वम ने भी अपना दल गठबंधन से अलग कर लिया था।

PMK और DMDK भी गठबंधन में रहने या छोड़ने के दोराहे पर हैं। नाम तमिलर काची (NTK) और TVK ने पहले ही स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

2026 का चुनाव: तमिलनाडु का भाग्य तय करेगा

दिनाकरन ने कहा: "हम 2026 के चुनाव में अम्मा के कार्यकर्ताओं के एकजुट होने और सही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार देने का इंतजार कर रहे थे। हमने किसी के हाशिये पर जाने का इंतजार नहीं किया। उन्होंने कहा:

हमने उन्हें शहर-शहर भटकते देखा, अपने विश्वासघात को सिर पर ढोते हुए। अब कोई रास्ता नहीं है, उनके बदलने की कोई संभावना नहीं है।

 तमिलनाडु में राजनीतिक उथल-पुथल

तमिलनाडु में 2026 के चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। NDA गठबंधन को दिनाकरन की AMMK के जाने से बड़ा झटका लगा है। अब सवाल यह है कि क्या और पार्टियां भी गठबंधन छोड़ेंगी? या फिर भाजपा और AIADMK इस चुनौती का सामना कर पाएंगे?

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।