मान गए राज्यपाल, विजय ने सौंपा 120 विधायकों का समर्थन पत्र

तमिलनाडु में सरकार गठन

मान गए राज्यपाल, विजय ने सौंपा 120 विधायकों का समर्थन पत्र

तमिलनाडु में विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। कांग्रेस, CPI, VCK और IUML के समर्थन से 120 विधायकों का समर्थन हासिल किया।

मान गए राज्यपाल विजय ने सौंपा 120 विधायकों का समर्थन पत्र

तमिलनाडु में सरकार गठन |

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। TVK चीफ विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से चौथी बार मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

120 विधायकों का समर्थन हासिल

एक्टर विजय और राज्यपाल आर्लेकर के बीच 4 दिनों के दौरान यह चौथी मुलाकात है। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन के बाद TVK ने अब 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। बहुमत साबित करने के लिए केवल 118 विधायकों की ही जरूरी थी।

मान गए राज्यपाल

तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जितीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को मिलाकर 20 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने की घोषणा की। कांग्रेस नेताओं ने विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी विजय के पास बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी। फिर लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। इससे विधायकों की संख्या 117 हो गई। आज IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया। और विधायकों की संख्या 120 तक पहुंच गई। 

विजय का अब तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होगा, हालांकि अभी तक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन 5 दिन से चल रही जद्दोजहद खत्म हो गई है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

देश-विदेश

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की।

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

राज्य

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बाद, कांग्रेस ने राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक नई परंपरा की स्थापना का सुझाव दिया।

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

राज्य

विधानसभा चुनाव की तुलना में मिले ज्यादा वोट, सीएम डॉ. मोहन बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी हार गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में बीजेपी और ताकत से लड़ेंगे।