तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, कहा – रोते हुए बोले - मुझे माफ कर दिजीए

tamil-actor-vijay-meets-karur-stampede-victims-says-please-forgive-me

तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात, कहा – रोते हुए बोले - मुझे माफ कर दिजीए

तमिल अभिनेता विजय ने करूर भगदड़ पीड़ितों से की मुलाकात कहा – रोते हुए बोले - मुझे माफ कर दिजीए

Actor Vijay meets Karur stampede victims: तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख विजय ने करूर भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवारों से सोमवार को महाबलीपुरम के एक निजी रिसॉर्ट में मुलाकात की। हादसे को हुए आज ठीक एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान विजय ने न केवल पीड़ित परिवारों की बात सुनी बल्कि उनसे भावुक होकर माफी भी मांगी। मुलाकात के दौरान अभिनेता विजय कई बार आंसू नहीं रोक पाए और पीड़ितों के दर्द को साझा करते दिखे।

मीडिया को एंट्री नहीं

यह मुलाकात बेहद गोपनीय ढंग से आयोजित की गई थी। TVK पार्टी ने इसके लिए महाबलीपुरम स्थित एक प्राइवेट बीच रिसॉर्ट में करीब 50 कमरे बुक कराए थे। जानकारी के मुताबिक, मुलाकात में 37 पीड़ित परिवारों को आमंत्रित किया गया था और परिवारों के साथ आए करीब 200 लोगों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में न तो किसी मीडिया प्रतिनिधि को अनुमति थी और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को। केवल TVK के चुनिंदा पदाधिकारी और पीड़ित परिवारों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। [caption id="attachment_113142" align="alignnone" width="577"]विजय पहुंचे होटल विजय पहुंचे होटल[/caption]

"मुझे माफ कर दीजिए" – रो पड़े विजय

Actor Vijay meets Karur stampede victims: मुलाकात के दौरान विजय ने हर परिवार को अलग-अलग समय देकर उनकी समस्याएं सुनीं। बताया जा रहा है कि कुछ परिवारों ने अपने मृत प्रियजनों की तस्वीरें विजय को दिखाईं, जिसके बाद अभिनेता खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।  मिलने के दौरान विजय ने कहा— "मुझे माफ कर दीजिए। आपने जो खोया है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। मैं इस त्रासदी के लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैं आपके साथ हूं और जीवन भर आपके साथ रहूंगा।" [caption id="attachment_113143" align="alignnone" width="607"]महाबलीपुरम के इसी रिजॉर्ट में पीड़ित परिवारों से मिले विजय। महाबलीपुरम के इसी रिजॉर्ट में पीड़ित परिवारों से मिले विजय।[/caption]

"आपको किसी चीज की कमी नहीं होने दूंगा"

सूत्रों के मुताबिक, विजय ने पीड़ितों से कहा कि वे उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के रूप में न देखें, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह मानें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि TVK पार्टी आगे भी इन परिवारों की शिक्षा, रोजगार, इलाज और भविष्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। विजय ने कहा— "जो लोग इस दुनिया से चले गए, वे वापस नहीं आएंगे। लेकिन उनके परिवार को अब अकेला महसूस नहीं होने दूंगा। आपकी हर जरूरत में मैं आपके साथ खड़ा हूं।"

पीड़ित परिवारों के लिए खास व्यवस्था

TVK की तरफ से इस मुलाकात को बेहद संवेदनशील माहौल में आयोजित किया गया। पार्टी ने पीड़ित परिवारों के आने-जाने के लिए विशेष AC बसों की व्यवस्था की थी। रिसॉर्ट में भोजन, ठहरने और सुरक्षा की व्यवस्था पार्टी ने खुद की। हर परिवार के लिए एक अलग मीटिंग रूम तय किया गया, ताकि वे बिना किसी झिझक अपनी बात विजय तक पहुंचा सकें। सुरक्षा कारणों से पूरी बैठक कैमरों से दूर और निजी माहौल में की गई।

Actor Vijay meets Karur stampede victims: करूर भगदड़ हादसा?

यह हादसा 27 सितंबर को हुआ था, जब विजय की पार्टी TVK की रैली तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित की गई थी। रैली स्थल पर अत्यधिक भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद विपक्षी दलों ने TVK और विजय पर लापरवाही के आरोप लगाए थे, वहीं राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।

तमिल सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़: अब तक 39 मौतें अपनी ही रैली में देर से पहुंचे

विजय की रैली में भगदड़: करूर की वो शाम… जिसे हजारों लोगों ने उम्मीदों और उत्साह के साथ देखा था, अचानक मौत का मंजर बन गई। एक 9 साल की बच्ची के खोने की खबर ने जो हड़कंप मचाया, उसका अंत 39 बेगुनाह जिंदगियों के साथ हुआ। इन जिंदगियों में 16 महिलाएं थीं, 10 मासूम बच्चे जिनके हाथों में तिरंगे और पोस्टर थे, नारे नहीं। पूरी खबर ...  

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

खेल

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।