धोनी बनेंगे CSK के मेंटर? स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद टीम छोड़ी, कप्तान की भी तलाश

स्टीफन फ्लेमिंग CSK से बाहर

धोनी बनेंगे CSK के मेंटर? स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद टीम छोड़ी, कप्तान की भी तलाश

CSK ने अपने लंबे समय के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया है। फ्रेंचाइजी अब नए कोच की तलाश में है, और MS धोनी कोच बन सकते हैं।

धोनी बनेंगे csk के मेंटर स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद टीम छोड़ी कप्तान की भी तलाश

धोनी बनेंगे CSK के मेंटर? |

चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में एक बड़े युग का अंत हो चुका है। फ्रेंचाइजी ने एक अपने सबसे भरोसेमंद और 18 सालों से साथ निभा रहे हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से रास्ता अलग कर लिया हैं। यानी स्टीफन अब CSK के हेड कोच नहीं है। अब सवाल ये है कि स्टीफन नहीं तो कौन?

फ्लेमिंग ने कहा बाय-बाय

फ्लेमिंग ने टीम को 5 IPL ट्रॉफियां भी दिलाईं और MS धोनी के साथ उनकी जुगलबंदी ही CSK की कामयाबी की रीढ़ थी। लेकिन पिछले 3 सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद फ्रेंचाइजी को समझ आ गया है कि आज के टी20 क्रिकेट के लिहाज से अब रणनीतियों को बदलने का टाइम आ चुका है। ऐसे में टीम अब फ्लेमिंग की जगह नए कोच की तलाश कर रही है। 

धोनी बन सकते है कोच

CSK मैनेजमेंट MS धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला उनकी सहमति के बाद ही लिया जाएगा। सच तो यह है कि धोनी पिछले कई सालों से पर्दे के पीछे रहकर टीम में एक हेड कोच जैसी ही भूमिका निभा रहे हैं। अब बस इस पर ऑफिशियली मुहर लगना बाकी है। अगर MS धोनी कप्तानी और खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद सीधे हेड कोच की कुर्सी संभालते हैं तो यह न सिर्फ फैंस के लिए एक बड़ा मोमेंट होगा बल्कि CSK के नए दौर की शुरुआत के लिए सबसे सही और सटीक फैसला होगा। 

कैप्टन की तलाश

साथ ही, टीम नए कप्तान को भी ढूंढ़ रही है और संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। आखिरी सीजन में ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई की कप्तानी की थी। लेकिन टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। MS के साथ 4 दिग्गजों के नाम भी कोच की लिस्ट मे ंहै 

  1. हेमांग बदानी
  2. राहुल द्रविड़
  3. ब्रेंडन मैक्कुलम
  4. रविचंद्रन अश्विन

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

राज्य

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने 2027-28 के बजट में कई वित्तीय सुधार लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें अनावश्यक बजटीय मदों और भत्तों में कटौती शामिल है।

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

राज्य

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026: विदेशी मेहमानों के स्वागत में सजा भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अगस्त 2026 में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की मेजबानी करेगी, जिसमें कई देशों के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे।

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

राज्य

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

उत्तर प्रदेश स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने 2026-27 पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 11 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

देश-विदेश

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल और IPL क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए यह जानकारी दी।