BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

bjp के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा pm ने की थी तारीफ तो bjp में आए

शहजाद पूनावाला का BJP से इस्तीफा |

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शहजाद पूनावाला ने BJP नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। शहजाद पूनावाला की ओर से कहा गया है कि जल्द ही इस्तीफे को लेकर बयान जारी किया जाएगा। 

38 साल के शहजाद पूनावाला BJP के मुखर प्रवक्त रहे हैं. हालांकि, भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे। लेकिन 2017 में ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अब सवाल है कि आखिर शहजाद पूनावाला ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया?

क्या है इस्तीफे का कारण? 

दरअसल, अभी बस इतना साफ है कि शहजाद पूनावाला ने BJP का साथ छोड़ दिया है। क्योंकि अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, इसलिए इस्तीफे का कारण साफ नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इस्तीफे की पीछे शहजाद पूनावाला का निजी कारण है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र BJP नेतृत्व को सौंपा। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। 

राहुल को दी थी चुनौती

शहजाद पूनावाला शुरू से भाजपाई नहीं थे। पहले वह कांग्रेसी थे। शहजाद ने 2008 में कांग्रेस साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेजी से पार्टी में तरक्की कर ली। पुणे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल की रिसर्च टीम के सदस्य और महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के तौर पर काम किया। साल 2017 में उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्होंने कांग्रेस के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को सबके सामने चुनौती दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव में धांधली की गई। उन्होंने पारदर्शी और योग्यता-आधारित चुनाव की मांग की और पूछा कि क्या राहुल अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी के एक आम सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इस सार्वजनिक बगावत के कारण कांग्रेस के भीतर वे अलग पड़ गए और आखिरकार उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। 

PM ने की तारीफ 

इसके बाद 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने शहजाद पूनावाला की तारीफ की। उन्होंने पूनावाला की तारीफ इसलिए की क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के भीतर अंदरूनी लोकतंत्र की कमी को सबके सामने उजागर किया था। कहा जाता है कि इस समर्थन ने पूनावाला के राजनीतिक करियर में एक अहम मोड़ का काम किया। इसके कुछ ही समय बाद वे BJP में शामिल हो गए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। तब से वे प्राइम-टाइम TV डिबेट्स में एक जाना-माना चेहरा बन गए हैं।

संबंधित सामग्री

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

राज्य

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत: CM सुक्खू ने मंच से दिया बड़ा इशारा, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की चर्चा तेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए, सुंदर सिंह के मंत्री बनने की संभावना बढ़ी।