रूस का बड़ा ऐलान, 4 महीने तक नहीं बेचेगा तेल, जानिए किसना पड़ेगा असर?

russia-oil-export-ban-impact-analysis

रूस का बड़ा ऐलान, 4 महीने तक नहीं बेचेगा तेल, जानिए किसना पड़ेगा असर?

रूस का बड़ा ऐलान 4 महीने तक नहीं बेचेगा तेल जानिए किसना पड़ेगा असर

Russia oil export ban: रूसी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल बेचने पर रोक लगाने का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय से इस प्रस्ताव को तैयार करने को कहा है। रूस के मुताबिक यह कदम घरेलू सप्लाई बनाए रखने और कीमतें कंट्रोल करने के लिए है।

 4 महीने तक नहीं बेचेगा तेल

जंग के कारण अस्थिरता 

अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान जंग की वजह से ग्लोबल तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्शन बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इस वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रूस रोजाना 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल बेचता है। निर्यात रोकने से चीन, तुर्किये, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देशों पर ज्यादा असर पड़ सकते हैं। ये देश रूसी तेल उत्पादों के ज्यादा बड़े खरीदार हैं। भारत पर असर कम होगा क्योंकि वह पेट्रोल नहीं, बल्कि कच्चा तेल खरीदता है।

[caption id="attachment_143721" align="alignnone" width="1155"]उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक[/caption]

भारत पर असर कम

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत सीधेतौर पर पेट्रोल जैसे तैयार ईंधन पर रूस पर ज्यादा निर्भर नहीं है, बल्कि कच्चे तेल पर निर्भर है। क्रूड ऑयल को ही रिफाइन कर पेट्रोल और डीजल बनया जाता हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 80% क्रूड ऑयल आयात करता है, जिसमें से लगभग 20% रूस से आता है। भारत बहुत कम मात्रा में पेट्रोल या अन्य तैयार ईंधन खरीदता है। इसके बजाय देश अपने बड़े रिफाइनरी नेटवर्क के जरिए क्रूड ऑयल को खुद प्रोसेस करता है। यही वजह है कि भारत पर सीधा असर पड़ने की संभावना बहुत कम है।

Russia oil export ban: भारत का सौदा

इधर, इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई। इससे निपटने के लिए भारतीय रिफाइनर्स ने रशिया से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया। अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए भारत ने रूस से लगभग 60 मिलियन यानी 6 करोड़ बैरल क्रूड ऑयल का सौदा किया है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।