प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश

प्री-मानसून का प्रहार

प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से नुकसान। 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी।

प्री-मानसून का प्रहार up में 5 की मौत mp में एंबुलेंस पर गिरा पेड़ कई राज्यों में भारी बारिश 

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से हुए अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि मध्य प्रदेश के इटारसी में तेज आंधी के दौरान एक एंबुलेंस पर पेड़ गिर गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत, कई जिलों में नुकसान

उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कासगंज में तेज आंधी के दौरान मकान की छत ढहने से पति-पत्नी और उनकी बेटी की जान चली गई।बारिश का असर सरकारी संस्थानों पर भी दिखा। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि हाथरस और अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर पानी भरने की खबरें सामने आईं।

मध्य प्रदेश में आंधी का असर, एंबुलेंस पर गिरा पेड़

मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में तेज आंधी के कारण एक पेड़ एंबुलेंस पर गिर गया। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े।कुछ इलाकों में मेले और अस्थायी संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

राजस्थान में दीवार गिरने से 4 लोग घायल

राजस्थान के जयपुर, चूरू और अन्य जिलों में शनिवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं। चूरू जिले में एक मकान की दीवार गिरने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों तक पहुंच सकता है।4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून महज 9 दिनों में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, जो सामान्य गति से तेज प्रगति मानी जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

देश-विदेश

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

गांधीनगर में एक युवक द्वारा महिला को ब्लैकमेल करने और यौन शोषण के बाद, पीड़ित दंपती ने हत्या की साजिश रची और अब दोनों हिरासत में हैं।

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

राज्य

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने का क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने भाषण के दौरान आंसू नहीं रोक पाए।

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

राज्य

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

उत्तराखंड के हर्रावाला से सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना हुई। इस यात्रा में 720 श्रद्धालु शामिल हैं, और सभी 13 जिलों से जल कलश भी भेजे गए हैं।