मुख्य खुलासा केतन मर्डर केस में

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सिया गोयल और चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल की हत्या के लिए एक सुपारी किलर से कॉन्टेक्ट किया था। लेकिन केतन के बारे में जानने के बाद सुपारी किलर डर गया था। उसने सुपारी लेने से मना कर दिया। सिया और चेतन ने इस शख्स को पुणे की होटल में बुलाया था।

पूछताछ से बचने के लिए देखे वीडियो 

पुलिस ने उस होटल का CCTV फुटेज भी बरामद कर लिया है। अब इसी सुपारी किलर को पुलिस कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश करेगी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक और खुलासा हुआ कि गिरफ्तारी की खतरा को देखते हुए सिया और चेतन ने करीब 2 घंटे लंबे जापानी वीडियो देखे थे। इन वीडियो में पुलिस पूछताछ के दौरान शांत रहने, हाव-भाव नियंत्रित रखने और सवालों के जवाब कैसे देने हैं, इसकी जानकारी दी गई थी। दोनों आरोपियों की वेब हिस्ट्री से इन वीडियो के लिंक भी बरामद कर लिए हैं।

‘बेटे के साथ पिता भी चले गए’

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा- हम इस दुख से उबरने के बारे में सोच भी नहीं सकते। यह दुख समंदर से भी बड़ा है। मैंने अपने इकलौते बेटे की शादी करने और उसके लिए पत्नी लाने का सोचा था। लेकिन आज मेरा बेटा चला गया और बेटे के जाने के सदमे के साथ मेरे पिता भी चले गए।  

आरोप है कि 18 जून को सिया और चेतन ने केतन को पुणे के लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था। केतन अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल सिया और चेतन 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

चेट हुई वायरल

सिया गोयल की स्नैपचैट पर एक दोस्त से की गई बातचीत वायरल हुई थी। इसमें लिखा है- ये शादी नहीं होने वाली है। 25 मई की चैट में सिया अपनी दोस्त से शादी की बुकिंग के लिए आधार कार्ड मांगती है। लेकिन इसके बाद लिखा गया एक मैसेज सबसे ज्यादा चर्चा में है- 'शादी की टिकट के लिए आधार कार्ड फ्रंट-बैक भेज दे, जो होने नहीं वाली लेकिन फिर भी भेज दे।

संबंधित सामग्री

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

पुणे पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की। चार्जशीट में सिया के खिलाफ प्रमाण सहित कई चौंकाने वाले खुलासे शामिल हैं।

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की प्रतियोगी दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने 65 वर्षीय डॉक्टर से मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उज्जैन डबल मर्डर के दो फरार आरोपी बहन के घर छिपे मिले, पुलिस वाहन से कूदकर भागे तो पैरों में लगी गोली

उज्जैन डबल मर्डर के दो फरार आरोपी बहन के घर छिपे मिले, पुलिस वाहन से कूदकर भागे तो पैरों में लगी गोली

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी बहन के घर में छिपे हुए थे।

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला और उसके देवर ने मिलकर पति की हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर