सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर हंगामा, पीड़िता ने की फांसी की मांग

kuldeep-sengar-bail-high-court-protest-victim-reaction

सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर हंगामा, पीड़िता ने की फांसी की मांग

सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर हंगामा पीड़िता ने की फांसी की मांग

Unnav Rape Sengar bail protest: उन्नाव रेप मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने के बाद एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया हैं। पीड़िता और उसका परिवार कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही इसका विरोध कर रहा है। अब अन्य लोग भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। 

दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

पूर्व BJP विधायक सेंगर को जमानत देने के फैसले के खिलाफ पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी की जमानत को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। [caption id="attachment_124822" align="alignnone" width="615"]पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन[/caption]

Unnav Rape Sengar bail protest: फांसी की मांग

पीड़िता की मां ने कहा सेंगर को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे, हमारा हाईकोर्ट से अब भरोसा उठ गया है। अगर सुप्रीम कोर्ट में भी इंसाफ नहीं मिलता है तो हम दूसरे देश जाएंगे। मेरे पति की हत्या के दोषी और मेरी बेटी से अपराधी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। 

कोर्ट के बाहर नारेबाजी 

सेंगर की जमानत के खिलाफ भारी संख्या में महिलाएं हाईकोर्ट के बाहर इकठ्ठा हुई। उनके हाथों में 'उन्नाव पीड़िता के लिए न्याय' जैसे नारे लिखे हुए बैनर थे। महिलाओं ने कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी की, और पीड़ित परिवार के लिए न्याया की मांग की। पीड़ित परिवार ने दिया था धरना

Unnav Rape Sengar bail protest: पुलिस की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने की चेतावनी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर 5 मिनट में यहां से नहीं हटते हैं तो लीगल एक्शन लिया जाएगा। अगर आपको प्रोटेस्ट करना है तो जंतर-मंतर जाओ। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी कोर्ट ने आरोपी को जमानत दी थी इसलिए यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां अन्याय हुआ हैं न्याय भी वहीं से मांगा जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

क्या था मामला?

Unnav Rape Sengar bail protest: बता दें कि, भाजपा का पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर 2017 के उन्नाव रेप मामले का दोषी पाया गया था। इसके साथ ही सेंगर के खिलाफ पीड़िता के पिता की हत्या का मामला भी था। 2019 में कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। लेकिन हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को सशर्त जमानत दी है जिसके बाद से इस फैसले के खिलाफ पीड़िता का परिवार विरोध प्रदर्शन किया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

खेल

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।