कानपुर विमान क्रैश

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: उड़ान के 30 मिनट बाद धमाका, पायलट-ट्रेनर की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट अभिषेक पुजारी और ट्रेनर सचिन भाटिया की मौत हो गई।

By : चंचल खेडकर
कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश: उड़ान के 30 मिनट बाद धमाका, पायलट-ट्रेनर की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान एक ट्विन इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी और ट्रेनर सचिन भाटिया की मौत हो गई। विमान गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में गिरा।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट से उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे बाद 11:50 बजे नत्था पुरवा इलाके में विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान गिरने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

मलबे में तब्दील हुआ विमान

जमीन पर गिरते ही विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद उसके पुर्जे कई फीट तक बिखर गए। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि विमान चार सीटर ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके को घेरकर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

दोनों की हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक और सचिन भाटिया, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। अभिषेक विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे थे, जबकि सचिन ट्रेनर पायलट थे।

गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था विमान

बताया जा रहा है कि विमान गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था। एकेडमी में 100 से ज्यादा युवक-युवतियां पायलट ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां सिंगल इंजन और ट्विन इंजन दोनों तरह के विमान संचालित होते हैं।

हादसे की जांच शुरू

विमान किस वजह से क्रैश हुआ, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। तकनीकी खराबी, उड़ान के दौरान हुई किसी समस्या या अन्य वजहों की जांच की जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आएगी।

संबंधित सामग्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच हो।

25 साल की युवती की प्रेग्नेंसी ने मचाया हड़कंप, दो बॉयफ्रेंड के बीच फंसा पिता का राज

25 साल की युवती की प्रेग्नेंसी ने मचाया हड़कंप, दो बॉयफ्रेंड के बीच फंसा पिता का राज

कानपुर में 25 वर्षीय गर्भवती युवती की लाश आम के बगीचे में मिली। पुलिस उसके दो प्रेमियों से पूछताछ कर रही है और मौत की वजह तलाश रही है।

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

18 दिनों में 84 जगहों पर धंसा सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली पर भी लगाई रोक

उद्घाटन के 18 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 84 जगहों पर धंस गया। NHAI ने कार्रवाई करते हुए PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026