श्रद्धालुओं के साथ मारपीट

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच हो।

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सीहोर जिले के बुधनी स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के चढ़ाई मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर समिति और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

20 रुपए की रसीद को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले देवास जिले से श्रद्धालुओं का एक समूह सलकनपुर देवी धाम पहुंचा था। दर्शन के बाद 20 रुपए की रसीद को लेकर विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने उसी रात मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है।

मंदिर गेट के सामने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलकनपुर देवी धाम के चढ़ाई मार्ग पर मंदिर गेट के सामने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या मारपीट की घटनाएं धार्मिक स्थलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम रेहटी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच कराने, मारपीट के आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई करने और मंदिर परिसर में शिकायत काउंटर स्थापित करने की मांग की गई।

सलकनपुर देवी धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

लॉज के बाथरूम में मिली 23 वर्षीय युवती की लाश, साथ आए दो युवक फरार; मौत पर उठे सवाल

कर्नाटक के हासन जिले में 23 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद दो युवक फरार हो गए। पुलिस अब इन युवकों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में एक ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ की चोरी हो गई। कथित तौर पर एक ही चोर ने यह वारदात को अंजाम दिया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोना और नकदी शामिल है।

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में नाबालिग छात्रा को अगवा कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आठ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व DGP के बंगले से सोने के जेवर और नकदी चोरी हुई, पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर