दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका: हाई कोर्ट के बाहर कार में हुआ विस्फोट, 12 की मौत, 25 घायल

islamabad-high-court-car-blast-12-dead-25-injured

दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका: हाई कोर्ट के बाहर कार में हुआ विस्फोट, 12 की मौत, 25 घायल

दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका हाई कोर्ट के बाहर कार में हुआ विस्फोट 12 की मौत 25 घायल

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार, 11 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर खड़ी एक कार में हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 20 से 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

हादसे की पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका हाई कोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में हुआ। उस समय कोर्ट परिसर के आसपास भारी ट्रैफिक था और कई लोग अदालत में सुनवाई के लिए मौजूद थे। धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं। तुरंत बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। [caption id="attachment_116243" align="alignnone" width="576"]इस्लामाबाद में बड़ा धमाका इस्लामाबाद में बड़ा धमाका[/caption]

आत्मघाती हमले की आशंका

शुरुआती जांच में कहा जा रहा था कि धमाका कार में लगे गैस सिलेंडर फटने से हुआ है, लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से हमलावर का सिर मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह सुसाइड अटैक (आत्मघाती हमला) था। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी कार में खुद को उड़ा लिया।

Islamabad Blast: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, क्षेत्र सील

विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र को तत्काल सील कर दिया गया। पुलिस, रेंजर्स और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हाई कोर्ट की इमारत को खाली करा लिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अदालती कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि हमला किसी संगठित आतंकी समूह द्वारा किया गया हो सकता है। [caption id="attachment_116244" align="alignnone" width="608"]जांच कर रही सुरक्षा एजेंसिया जांच कर रही सुरक्षा एजेंसिया[/caption]

7 दिन पहले भी हुआ था धमाका

Islamabad Blast: गौरतलब है कि इससे सिर्फ 7 दिन पहले, 4 नवंबर को इस्लामाबाद स्थित सुप्रीम कोर्ट भवन के बेसमेंट कैंटीन में भी गैस सिलेंडर का धमाका हुआ था। उस हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे धमाकों से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली धमाके के फरार आतंकी डॉ. उमर मुहम्मद की पहली तस्वीर…हादसे में 9 मौतें, 24 घायल, धमाके के पहले का CCTV आया सामने

Delhi Blast CCTV Footage : नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  फुटेज में धमाके के ठीक पहले एक कार में बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसे आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी ने दी 617 करोड़ की कुरुक्षेत्र को सौगात:प्रदेश के पहले सिख म्यूजियम का शिलान्यास,5 फाटक खत्म

राज्य

पीएम मोदी ने दी 617 करोड़ की कुरुक्षेत्र को सौगात:प्रदेश के पहले सिख म्यूजियम का शिलान्यास,5 फाटक खत्म

पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में 617 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें हरियाणा का पहला सिख म्यूजियम और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शामिल हैं।

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राज्य

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 26 जुलाई को 10 किमी मैराथन आयोजित हो रही है, जिसमें हरियाणा के सीएम भी शामिल होंगे।

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

राज्य

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई। इस घटना ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

राज्य

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

पंजाब सरकार ने 2800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस वितरित किए, जिससे राज्य के 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

राज्य

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

बिलासपुर में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए, स्कूलों में छुट्टी और ट्रेनें रद्द हुईं।