ईरान बोला- भारत दोस्त, होर्मुज से रास्ता देंगे..अमेरिका ने दी धमकी

iran-india-hormuz-strait-route-us-threat

ईरान बोला- भारत दोस्त, होर्मुज से रास्ता देंगे..अमेरिका ने दी धमकी

ईरान बोला- भारत दोस्त होर्मुज से रास्ता देंगेअमेरिका ने दी धमकी

Iran India Hormuz Route: फारस की खाड़ी में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बीच, भारत के लिए एक अच्छी खबर है। ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने संकेत दिया है कि भारत को होर्मुज से सुरक्षित रास्ता देंगे। पत्रकारों से बात करते हुए, राजदूत ने संकेत दिया कि इस रणनीतिक जलमार्ग से भारत की पहुंच सुनिश्चित करने वाले घटनाक्रम जल्द ही सामने आ सकते हैं। 

‘भारत हमारा दोस्त’

ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा है कि दुनिया के दूसरे देशों का रुख चाहे जो भी हो, लेकिन भारत के साथ ईरान के संबंध ‘अटूट’ हैं। इस गहरी दोस्ती का बड़ा परिणाम अगले 2 से 3 दिनों के अंदर पूरी दुनिया के सामने होगा। राजदूत ने भावुक होते हुए यहां तक कह दिया कि ‘भारत के लोगों की पीड़ा हमारी पीड़ा है’। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव चरम पर है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। 

[caption id="attachment_140760" align="alignnone" width="1136"]ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली[/caption]

2 भारतीयों की मौत

ईरान के इस रुख ने साफ कर दिया है कि संकट की इस घड़ी में भारत को अपने सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में देख रहा है। इसी बीच ओमान के सोहर प्रांत में ड्रोन गिरने से 2 भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कई देशों में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

https://youtube.com/shorts/PMERZyvdh7s?si=EXwj_inRxTnUA0W4

Iran India Hormuz Route: अमेरिका की धमकी

इधर, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका आज ईरान पर अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले करेगा। अमेरिकी सेना युद्ध में दबाव बनाए रखेगी और अभियान को और तेज किया जाएगा। उनके अनुसार बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बॉम्बर विमानों से स्ट्राइक मिशन चलाए जाएंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अमेरिका ईरान की सभी अहम सैन्य क्षमताओं को खत्म करने की योजना पर आगे बढ़ रहा है। हेगसेथ के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में 15,000 से ज्यादा सैन्य टारगेट पर हमले किए। इस सैन्य अभियान में दोनों देशों को बड़ी सफलता मिली है।

[caption id="attachment_140761" align="alignnone" width="1168"]मेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ[/caption]

‘जर्मनी जंग का हिस्सा नहीं’

वहीं जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि उनका देश ईरान से जुड़े युद्ध का हिस्सा नहीं है और न ही बनेगा। नॉर्वे दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई कारण नहीं है कि जर्मनी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सैन्य सुरक्षा देने पर विचार करे, जबकि इस अहम रास्ते के आसपास ईरान से जुड़े हमले हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

राज्य

जयपुर में क्लासमेट ने वीडियो के जरिए छात्र को किया ब्लैकमेल

In Jaipur, a 10th grader was blackmailed by a classmate with a video of him smoking, leading to the theft of family jewels worth ₹8 lakh.