इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को भारी उमस में परेशानी, Video Viral

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को भारी उमस में परेशानी, Video Viral

वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E657 में बिजली गुल होने से यात्रियों को भीषण गर्मी और सफोकेशन का सामना करना पड़ा।

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल यात्रियों को भारी उमस में परेशानी video viral

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल |

इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब उड़ान भरने से पहले विमान की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। टरमैक पर खड़े विमान का ग्राउंड पावर यूनिट अचानक खराब हो गया। इससे न सिर्फ केबिन की बत्तियां बुझ गईं, बल्कि एयर कंडीशनर ने भी काम करना बंद कर दिया। इस वजह से पूरी तरह सील हो चुके केबिन के अंदर भीषण गर्मी और सफोकेशन की स्थिति पैदा हो गई।

विमान की बिजली गुल

इसके चलते अंदर बैठे पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। रविवार रात को Indigo की फ्लाइट नंबर 6E657 वडोदरा से दिल्ली रवाना होने की तैयारी में थी। इसी बीच 8:50 बचे अचानक विमान की बिजली गुल हो गई। करीब 25 मिनट बाद बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू हुई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन का GPU (ग्राउंड पावर यूनिट) में तकनीकी समस्या आ गई थी। इससे ये हालात बने।

यात्रियों की तबीयत बिगड़ी 

यह मंजर कल रात करीब 8:50 बजे शुरू हुआ और रात 9:15 बजे तक, यानी लगभग 25 मिनट तक जारी रहा। उमस और भीषण गर्मी से बेहाल पेसेंजर खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आए। राहत न मिलने पर यात्रियों ने विमान में मौजूद फाइलों, अखबारों और जो भी हाथ लगा, उसी से खुद को हवा देना शुरू कर दिया। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

राज्य

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, चुनावी हार और रणनीति पर चर्चा हुई।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

राज्य

PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; 14 अगस्त को होगी अगली वार्ता

पंजाब में प्रस्तावित बस हड़ताल स्थगित होने के बाद बस सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, यात्रियों को बड़ी राहत मिली और आवाजाही सामान्य हो गई है।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।