LOC के पास दिखे ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तान के नापाक इरादें

drones-near-loc-indian-army-firing-pakistan-intentions

LOC के पास दिखे ड्रोन, सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तान के नापाक इरादें

loc के पास दिखे ड्रोन सेना ने की ताबड़तोड़ फायरिंग पाकिस्तान के नापाक इरादें

Pakistani Drones Near LOC: पाकिस्तान फिर कोई नापाक हरकत करने की कोशिश कर रहा है। LOC पर पाकिस्तान ने घुसपेठ करने की कोशिश की। LOC के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए देखे गए हैं। हालांकि, सेना की मुस्तैदी के आगे दुश्मन की यह कोशिश नाकाम हो गई।

LOC के पास दिखे ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC के पास रविवार शाम करीब 5 ड्रोन दिखाई दिए। राजौरी में नौशेरा सेक्टर में तैनात जवानों ने शाम करीब 6.35 बजे गनिया-कलसियां ​​गांव के ऊपर ड्रोन देखा। इसके बाद मीडियम और लाइट मशीन गन से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद पाकिस्तानी ड्रोन कुछ ही मिनटों में बैकफुट पर चले गए।  https://youtube.com/shorts/QV1IwWMQ8js?si=6DjByDpNFE51_SUP

Pakistani Drones Near LOC: सर्च ऑपरेशन शुरू

राजौरी के तेरियाथ के खब्बर गांव में 6.35 बजे एक और ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन कलाकोट के धर्मसाल गांव की ओर से आया था और आगे भरख की ओर बढ़ गया। वहीं, सांबा के रामगढ़ में चक बबरल गांव में शाम करीब 7.15 बजे ड्रोन जैसी चीज मंडराती रही। पुंछ में भी मनकोट में शाम 6.25 बजे तैन से टोपा की ओर ड्रोन जैसी एक और चीज जाती हुई नजर आई। फॉरवर्ड इलाकों में ड्रोन की हलचल दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

आतंकियों के लिए हथियार गिराने का काम

गणतंत्र दिवस आने वाला है इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन ड्रोन्स का इस्तेमाल सीमा पर सेना की पोजीशन जानने या फिर आतंकियों के लिए हथियार गिराने के लिए किया जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शायद ये पहली बार है, जब LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संदिग्ध ड्रोन देखे गए। इसलिए एजेंसियां पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. इलाके का कोना-कोना छाना जा रहा है।  [caption id="attachment_127754" align="alignnone" width="595"]LoC पर दिखे 5 ड्रोन LoC पर दिखे 5 ड्रोन[/caption]

पहले भी मिले थे हथियार

Pakistani Drones Near LOC: सेना इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या किसी ड्रोन ने हथियारों या ड्रग्स की खेप गिराई है। क्योंकि, 9 जनवरी को सांबा में IB के पास घगवाल के पालूरा में हथियारों की खेप मिली थी, जिसे पाकिस्तान के ड्रोन ने गिराया था। इसमें 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।