पहली बार पेंट-शर्ट में शपथ लेने वाले CM बने विजय, लिए बड़े फैसले, बोले - धोखा नहीं दूंगा

विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

पहली बार पेंट-शर्ट में शपथ लेने वाले CM बने विजय, लिए बड़े फैसले, बोले - धोखा नहीं दूंगा

सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद थे। विजय ने फॉर्मल ड्रेस में शपथ ली, जो एक अपवाद है।

पहली बार पेंट-शर्ट में शपथ लेने वाले cm बने विजय लिए बड़े फैसले बोले - धोखा नहीं दूंगा

पहली बार पेंट-शर्ट में शपथ लेने वाले CM बने विजय |

तमिलगा वेत्री कड़गम चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। शपथ पत्र न पढ़कर स्पीच देने लगे, जैसे ही बोला- 'मैं जोसेफ विजय.....' समर्थक 3 मिनट तक तालियां बजाते रहे। इस बीच माता-पिता हाथ जोड़े दिखे। 

पेंट-शर्ट में शपथ

विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखा है। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें N आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, KA सेंगोट्टैयन, P वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी S कीर्तना शामिल है। विजय ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रेडिशनल धोती और शर्ट की बजाय फॉर्मल लुक को चुना। इससे पहले नेता पारंपरिक तमिल पहनावा ही चुनते थे। वो पहले ऐसे CM बन गए है जिन्होंने पेंट शर्ट में शपथ ली। शपथ में राहुल गांधी इकलौते बड़े नेता थे, जो मंच पर मौजूद रहे। विजय ने राहुल के साथ सेल्फी भी ली। 

CM बनते ही लिए फैसले

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय पहली बार सचिवालय पहुंचे, जहां उन्हें औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। CM विजय ने शपथ लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर साइन किए। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

जनता को धोखा नहीं दूंगा

CM विजय ने अपने संबोधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया। इसलिए झूठे वादों से जनता को धोखा नहीं देंगे। विजय ने बताया कि पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादने का आरोप लगाया।

संबंधित सामग्री

हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पास, राहुल गांधी ने कहा 'इडियट' और अंधभक्त

देश-विदेश

हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पास, राहुल गांधी ने कहा 'इडियट' और अंधभक्त

राहुल गांधी ने संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान उग्र भाषण दिया, जिससे सत्तापक्ष में हंगामा बढ़ गया। उन्होंने विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी की बड़ी मांग,  बोले- माफी मांगें पीएम मोदी

देश-विदेश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी की बड़ी मांग, बोले- माफी मांगें पीएम मोदी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने इसे शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने छात्रों की जीत को सराहा और दो प्रमुख मांगें उठाईं।

पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के जिम्मेदार आ

देश-विदेश

पेपर लीक पर मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने के जिम्मेदार आ

नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी का आरोप लगाया।

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, लेकिन प्रधान को जाना होगा

देश-विदेश

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, लेकिन प्रधान को जाना होगा

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और छात्रों के दमन के मुद्दे पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM मोदी से माफी की मांग की।

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

राज्य

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया.