बस दुर्घटना जम्मू-कश्मीर में

रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी।

By : शिवम् पांडेय
रामबन में 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, हादसे में 25 लोग घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

बस दुर्घटना जम्मू-कश्मीर में

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना मरोग इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। बस में करीब 55 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल किसी अन्य बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बस की क्षमता करीब 58 यात्रियों की थी। हादसे के वक्त इसमें लगभग 55 लोग सवार थे। बस श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही थी और मरोग क्षेत्र में पहुंचने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस-प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ADC रामबन और ACR रामबन समेत स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य के साथ हाईवे पर यातायात व्यवस्था को भी संभाला गया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। घायलों की स्थिति और दुर्घटना की वजह को लेकर अधिकारियों के विस्तृत अपडेट का इंतजार है।
 
संबंधित सामग्री

जबरदस्त टक्कर में स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल,  छुट्टी के बाद घर जा रहे थे बच्चे

जबरदस्त टक्कर में स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल, छुट्टी के बाद घर जा रहे थे बच्चे

जबलपुर के संजीवनी नगर में स्कूल वैन और कार की टक्कर में 8 बच्चे घायल हुए। वैन पलटी; लोकल लोगों ने बच्चों को निकाला।

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

CISF कैंप में जवान ने की AK-47 से फायरिंग, 4 की मौत; पत्नी-बच्चे के क्वॉर्टर आने को लेकर था विवाद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक CISF जवान ने फायरिंग कर चार साथी जवानों की जान ली। आरोपी जवान गिरफ्तार, विभागीय जांच जारी।

जम्मू-कश्मीर में लश्कर के टॉप कमांडर हाशिम मूसा मारे गए

जम्मू-कश्मीर में लश्कर के टॉप कमांडर हाशिम मूसा मारे गए

बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया। मुठभेड़ यूसमर्ग के कोराग इलाके में हुई।

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बस हादसे के बाद भीड़ ने पथराव कर बस के कांच तोड़े। हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस और जहरीली शराब के मुख्य आरोपी मनीष लोधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लोधी घायल हो गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर