मुठभेड़ में मनीष लोधी घायल

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस और जहरीली शराब के मुख्य आरोपी मनीष लोधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लोधी घायल हो गया।

By : दिव्या मिस्त्री
सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 23 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास हुई कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनीष और उसका साथी आशीष साहू घायल हो गए।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान मनीष लोधी और आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष के पैर में गोली लगी। वहीं, भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया।

30 हजार का इनामी था मनीष लोधी

मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर सागर के बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों से जुड़े जहरीली शराब मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दो देशी कट्टे और पांच कारतूस बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद करने का दावा किया है। बरामद हथियारों और अन्य सामान को जांच के लिए जब्त किया गया है। पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

अस्पताल में इलाज, जांच जारी

मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया जा रहा है। घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, हथियारों की जब्ती और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विस्तृत विवेचना कर रही है। जहरीली शराब प्रकरण में आरोपियों की भूमिका और अन्य जुड़े लोगों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा सकती है।

संबंधित सामग्री

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

मध्यप्रदेश में शराब ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, OSD दीपम रायचूर को प्रभार से मुक्त किया गया।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद हंगामा हुआ, जब वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। मोहित गोगिया ने जांच एजेंसियों को बयान दिया कि उन्होंने शराब दुकानों के ठेके के बदले रकम दी।

30 दिन में बूथ तक पहुंचें, नाराज कार्यकर्ताओं से मिलें, जिलाध्यक्ष की मुसीबत न बनें,2 साल पहले से चुनावी तैयारी में जुटी

30 दिन में बूथ तक पहुंचें, नाराज कार्यकर्ताओं से मिलें, जिलाध्यक्ष की मुसीबत न बनें,2 साल पहले से चुनावी तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश में चुनाव से दो साल पहले कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर प्रभारियों को खास गाइडलाइन दी गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर