पंजाब, हरियाणा, MP-CG, बिहार समेत 6 राज्यों में 10 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी...

bomb-threats-10-courts-6-indian-states-punjab-haryana-mp-cg-bihar-rdx-email

पंजाब, हरियाणा, MP-CG, बिहार समेत 6 राज्यों में 10 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Mail में लिखा - कोर्ट में RDX प्लांट

पंजाब हरियाणा mp-cg बिहार समेत 6 राज्यों में 10 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी mail में लिखा - कोर्ट में rdx प्लांट

Court Bomb Threat: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, MP और छत्तीसगढ़ के 10 कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर खाली करा लिए गए। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है। सभी जगह धमकी Email के जरिए मिली।

जज को आया मेल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला कोर्ट को यह धमकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की आधिकारिक Email ID पर अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पूरे जिला न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों को बाहर निकाला गया।

पटना सिविल कोर्ट समेत 4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसमें पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज और गयाजी सिविल कोर्ट शामिल है। यह पांचवीं बार है जब कोर्ट परिसर को निशाना बनाया गया। 

जांच में लगी पुलिस

कोर्ट में 3 RDX प्लांट

धमकी एक अज्ञात Email के जरिए दी गई। मेल भेजने वाला LTTE का सदस्य अरुण कुमार है। उसने लेटर जारी कर लिखा- कोर्ट में 3 RDX प्लांट है। 2.30 बजे रिमोट से बम ब्लास्ट कर दिया जाएगा, और ये धमाके श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन जैसे होंगे। [caption id="attachment_127102" align="alignnone" width="545"]4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी 4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी[/caption]

Court Bomb Threat: कोर्ट करवाया खाली

धमकी के बाद बिहार के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। वकील और जज अपने चैंबर से बाहर निकल गए। पुलिस कोर्ट परिसर में छानबीन कर रही है। फिलहाल सभी कोर्ट को बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कैदी, गवाह समेत सभी को लौटा दिया गया है। [caption id="attachment_127103" align="alignnone" width="552"]कोर्ट के आसपास बढ़ाई सुरक्षा कोर्ट के आसपास बढ़ाई सुरक्षा[/caption]

पंजाब के 3 कोर्ट कॉम्पलैक्स को धमकी

पंजाब के 3 कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फिरोजपुर, मोगा के बाद रोपड़ जिला अदालत को भी थ्रेट कॉल आई। वहीं, हिमाचल हाईकोर्ट को भी धमकी मिली। पंजाब पुलिस के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है।

पहले भी मिली धमकी

Court Bomb Threat: इससे पहले 6 जनवरी को गुजरात की 6 कोर्ट, उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को और कर्नाटक के मैसूर जिला कोर्ट को बम की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।  

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।