5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

assembly-election-dates-2026-announced-result-may-4

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान 4 मई को आएगा रिजल्ट

Assembly Election Dates: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी शामिल है। असम, पुड्डुचेरी, केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। 

चुनाव की तारीख

  1. तमिलनाडु - 23 अप्रैल 
  2. बंगाल - 23 और 29 अप्रैल 
  3. पुड्डुचेरी -  9 अप्रैल 
  4. केरल -  9 अप्रैल 
  5. असम -  9 अप्रैल 

आचार संहिता लागू

 तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, बंगाल में 2 फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। इसके साथ सभी 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 5 राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं। 2021 में इन सभी 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में वोट डले थे। 

[caption id="attachment_141152" align="alignnone" width="1155"]5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान[/caption]

40 हजार कर्मचारी नियुक्त

चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। BLOs को आईकार्ड दिए जाएंगे। सभी जानकारी ECI-NET पर उपलब्ध होगी। मतदान के बाद तुरंत वोटिंग फीसदी बताया जाएगा। काउंटिंग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए।  

  • 15 लाख पोलिंग पर्सनल्स
  • 8.5 लाख सिक्योरिटी ऑफिशियल्स
  • 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर ( पोलिंग)
  • 1444 ऑब्जर्वर
  • 40 हजार काउंटिंग ऑफिशियल्स
  • 21 हजार सेक्टर ऑफिसर्स
  • 15000 माइक्रो ऑब्जर्वर (काउंटिंग)
Election Commission

Assembly Election Dates: SIR में कटे नाम

जिन 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब 4 महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे। केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।