2029 तक अमरनाथ के लिए नई केबल कार सेवा शुरू होगी, यात्रा समय होगा कम

अमरनाथ यात्रा के लिए नया केबल कार प्रोजेक्ट

2029 तक अमरनाथ के लिए नई केबल कार सेवा शुरू होगी, यात्रा समय होगा कम

अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल रूट पर नई केबल कार सेवा 2029 तक शुरू होगी। 11.6 किमी की यात्रा को कम करके 25-30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

2029 तक अमरनाथ के लिए नई केबल कार सेवा शुरू होगी यात्रा समय होगा कम

अमरनाथ यात्रा के लिए नया केबल कार प्रोजेक्ट |

अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालु 2029 से बालटाल रूट पर केबल कार से सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार अगले साल अप्रैल से 11.6 किमी लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रहे है। परियोजना पूरी होने के बाद बालटाल से संगम टॉप तक पहुंचने में 5 से 8 घंटे की जगह 25 से 30 मिनट ही लगेंगे। 

2029 तक चालू कराने का लक्ष्य

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) ने प्रोजेक्ट की DPR तैयार कर ली है। इसे सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में टेंडर जारी किए जाएंगे। अप्रैल 2027 से निर्माण शुरू होगा। 2029 तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। केबल कार बालटाल के डोमेल गेट से चलकर संगम टॉप तक पहुंचाई जाएगी। मुख्य गुफा और प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग की संवेदनशीलता को देखते हुए इसका आखिरी स्टेशन गुफा से करीब 2 किलोमीटर पहले बनाया जाएगा।

सीधी हवाई लाइन

अभी बालटाल से अमरनाथ तक 14km पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। केबल कार शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को सिर्फ 2-3km पैदल या फिर पालकी से जाना होगा। सूत्रों के अनुसार रोपवे मौजूदा पैदल मार्ग के बिल्कुल समानांतर नहीं बनेगा। इसे पहाड़ियों और खाइयों के ऊपर से सीधी हवाई लाइन में बनाया जाएगा। हालांकि, इसके टर्मिनल पैदल मार्ग से जुड़े रहेंगे, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को निकाला जा सके। 

कितना है अनुमानित बजट

यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की 'पर्वतमाला' योजना के तहत बनाया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी सड़क परिवहन मंत्रालय की नोडल एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के पास है। DPR के मुताबिक इस परियोजना पर करीब ₹1,200 करोड़ खर्च होंगे। यह जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में बनने वाले ₹16 हजार करोड़ के 8 बड़े रोपवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

राज्य

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई से रोक दिया गया है, जिससे कई यात्री फंसे हुए हैं।