ऋषिकेश-दिल्ली बस रूट में सुधार

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलने जा रही है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से होकर चलाई जाएगी। इससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी फास्ट होगा और किराए में भी बचत होगी। यह व्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू हो रही है।

नई व्यवस्था लागू 

पहले ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली साधारण रोडवेज बसें वाया करनाल संचालित होकर गुजरती थी। अब इन्हें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से चलाया जाएगा। उत्तराखंड रोडवेज की AGM अंजलिका शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक आदेश मिलते ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए बस संचालन और बस अड्डों की व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं।

किराया होगा कम

अब तक करनाल रूट से ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचने में करीब 10 घंटे लगते थे। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से बसें चलने के बाद यह सफर लगभग 4 घंटे में पूरा होने की संभावना है। यानी यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे। वहीं किराया भी 535 रु से घटकर 430 रुपए होगा। इससे हर यात्री को 105 रुपए की सीधी बचत होगी। 

कई रूटों में बदलाव

कांवड़ मेले के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने कई रूटों में बदलाव किया। कानपुर, लखनऊ, टनकपुर और रूपेड़िया जाने वाली रोडवेज बसें हरिद्वार के गौरी शंकर अस्थायी बस अड्डे से चलेगी। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मोतीचूर में अस्थायी बस स्टेड भी बनाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली फैक्ट्री में आग से हड़कंप, बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदे

दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

दिल्ली में BRICS समिट के बीच तिब्बती प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध कर रहे थे। सुरक्षा कड़ी की गई।

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट के दूसरे दिन ग्रुप फोटो सेशन, PM मोदी के बगल में दिखे जिनपिंग-पुतिन; ओपन मीटिंग शुरू

BRICS समिट में नेताओं ने नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी, जिसमें आतंकवाद और रीजनल तनाव पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-698 का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर