आतंकी गिरफ्तारियां जम्मू-कश्मीर में

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

By : शिवम् पांडेय
शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

आतंकी गिरफ्तारियां जम्मू-कश्मीर में

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोपियां से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को भी पकड़ा गया है।

शोपियां में चेकिंग के दौरान 6 गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने सोमवार रात शोपियां जिले में चेकिंग अभियान के दौरान छह संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। उनके पास मिले हथियारों के स्रोत और आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।

पुलवामा में 2 संदिग्ध सहयोगी पकड़े

पुलवामा के यरवान जंगल इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी में उनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद होने की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

सोपोर में AK-47 और IED बरामद

इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में भी सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान एक खाली पड़े घर से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामान में AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED शामिल है। सुरक्षा एजेंसियां इस बरामदगी के पीछे मौजूद नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी 

इससे पहले 7 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो पाकिस्तानी आतंकी और उनके तीन कथित मददगार शामिल थे। इनमें अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा नाम का एक पाकिस्तानी आतंकी भी था, जो करीब 16 साल से फरार बताया गया था। सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकी नेटवर्क और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, जम्मू-कश्मीर में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू

जम्मू-कश्मीर ने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 7 साल पूरे किये। सुरक्षा कड़ी की गई है, विपक्ष ने 'ब्लैक डे' का आयोजन किया।

देशभर में मानसून का असर: केरल-कर्नाटक में मौतें, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में हाईवे धंसा, तमिलनाडु में बारिश

देशभर में मानसून का असर: केरल-कर्नाटक में मौतें, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में हाईवे धंसा, तमिलनाडु में बारिश

केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से जान-माल का खतरा बढ़ा, जबकि तमिलनाडु जल संकट से जूझ रहा है।

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात: नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात: नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कुलगाम में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया, जिसमें दो हिंदू मजदूरों की मौत हो गई। आतंकी हमले में एक स्थानीय और पाकिस्तानी आतंकी की भूमिका संदिग्ध।

पहलगाम हमले की यादें ताजा: कुलवामा में नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों को मारी गोली, दोनों छत्तीसगढ़ के

पहलगाम हमले की यादें ताजा: कुलवामा में नाम पूछकर 2 हिंदू मजदूरों को मारी गोली, दोनों छत्तीसगढ़ के

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मारी, दोनों छत्तीसगढ़ के थे। यह हमला पहलगाम हमले की यादें ताजा करता है।

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, मध्य प्रदेश के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई से रोक दिया गया है, जिससे कई यात्री फंसे हुए हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर